फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक परिवार भवन में स्टैनोग्राफी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक परिवार भवन में स्टेनोग्राफी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन

आज से कर सकते हैं पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सैनिक परिवार भवन में भूतपूर्व व सेवानिवृत्त सैनिकों तथा युद्ध विधवाओं के बच्चों के लिए चलाई जा रहे स्टेनोग्राफी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भवन द्वारा सत्र 2018-19 के लिए स्टेनोग्राफी हिंदी व इंग्लिश कोर्स की 52 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

इच्छुक प्रार्थी बुधवार से www.itih.com पर अपना आवेदन कर सकते हैं। सैनिक परिवार भवन की अधीक्षक सुदेश सिंह ने बताया कि सैनिक परिवार भवन (आईटीआई) ने सत्र 2018-19 के लिए स्टेनोग्राफी हिंदी व इंग्लिश कोर्स की 26-26 सीटें भरने हेतू आवेदन मांगे हैं। भूतपूर्व सैनिक, सेवारत सैनिक, अर्धसैनिक या युद्ध विधवाओं के आश्रित आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक प्रार्थी आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। प्रथम चरण के दाखिले ऑनलाइन 18 जुलाई तक किए जाएंगे, जिसकी मेरिट सूची व सीट अलॉटमेंट 23 जुलाई को की जाएंगी। प्रथम चरण के दाखिले के लिए 24 से 27 जुलाई तक संस्थान में दस्तावेजों की जांच की जाएगी। दूसरे चरण में 28 व 29 जुलाई, तीसरे चरण में 4 व 5 अगस्त और अंतिम चरण में 11 से 14 अगस्त तक किए जा सकेंगे। आवेदनकर्ता 10वीं या इससे अधिक की योग्यता रखता हो। आयु एक अगस्त 2018 को 14 से कम ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें