फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने साढे तीन साल में हुडा सरकार के मुकाबले ज्यादा नौकरियां दीं- कैप्टन अभिमन्यु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडा झूठ के रथ पर सवार होकर राजनीति कर रहे हैं। जब राजनीति का इतिहास लिखा जाएगा तो झूठ को आधार बनाकर राजनीति करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडा का नाम सबसे ऊपर लिखा जाएगा।
वित्तमंत्री आज विद्युत सदन में मिशन जगमग योजना के तहत बिजली निगम के अधिकारियों की मीटिंग लेने यहां आए थे। वित्तमंत्री ने मौके पर मौजूद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने हमेशा लोगों के सामने झूठ बोलकर अपना स्वार्थ सिद्ध किया है। पक्के कर्मचारियों को कच्चे करने के भूपेंद्र हुडा के बयान पर उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार नहीं बल्कि हाईकोर्ट का है। जिसमें न्यायालय ने स्पष्ट किया कि इस मामले में कांग्रेस सरकार की ओर से नियमों को दरकिनार करते हुए केवल राजनीतिक लाभ के लिए चुनाव से ठीक पहले कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी बनाई गई थी। हुडा झूठ के रथ पर सवार होकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। झूठ की राजनीति बहुत लंबे समय तक नहीं चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हुडा बताएं कि एयरपोर्ट के लिए उन्होंने कब किस तारीख को फाइल बनाकर कहां भेजी थी। हुडा सरकार के कार्यकाल में तो एयरपोर्ट के नाम 100 एकड़ जमीन भी नहीं थी। वर्तमान सरकार ने इसके लिए तीन हजार एकड़ जमीन और बजट का प्रबंध किया। अगस्त में हिसार एयरपोर्ट की सेवाएं शुरू करवा दी जाएंगी। कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में जितनी नौकरियां दी गईं उससे ज्यादा नौकरियां वर्तमान सरकार अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में दे चुकी है। पूर्व सैनिकों को तो इस सरकार द्वारा हुडा सरकार के मुकाबले 10 गुणा ज्यादा संख्या में नौकरियां दीं गई हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि चौटाला परिवार मीटर उतारकर जोहड़ों में फेंकने की बात कहने वालों को प्रदेश की जनता कैसे भूल सकती है। यह वही लोग हैं जो अपना राज आने पर किसानों पर गोलियां चलवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें