गांव तलवंडी राणा के पंचायत घर में सरपंच प्रेम कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम सभा की मीटिंग र्हुई। मीटिंग में आर्थिक सर्वे में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के तहत 382 परिवारों का पांच लाख रुपये का बीमा करने सहित अनेक कार्यों का प्रस्ताव पास किया गया।
सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश कोहली ने बताया कि गर्मी के मौसम में गांव में पीने के पानी की कमी को दूर करने के लिए ट्रैक्टर व टैंकर खरीद कर घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा। गांव के सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा में मेरिट हासिल करने वाले छात्र या छात्रा को इलेक्ट्रिक स्कूटी और 10वीं के छात्र/छात्रा को लेपटॉप देने का निर्णय लिया गया है। वहीं गांव की सभी ढाणियों में अंतिम घर तक शीघ्र ही बिजली पहुंचाई जाएगी। गांव में एक सुंदर पार्क बनाया जाएगा तथा मिनी स्टेडियम का भी निर्माण होगा। गांव के मुख्य प्रवेश द्वार का गेट बनाने का भी फैसला हुआ। वहीं गांव में दो एकड़ पंचायती भूमि में गरीब परिवारों के लिए तीन मंजिल 300 फ्लेट आवास योजना के तहत बनवाने के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस मौके पर महेंद्र कोहली, सचिव रणधीर, त्रिलोक पंच, जापान गुरी, डॉ. ईश्वर सैन, जोगेंद्र, ओमवीर, सुनील जांगड़ा, गोपाल बावता, भगवान दास, ईश्वर पंच, राजपाल पंच, सुनीता एलएचवी, रमेश मलिक, एएनएम रेनु, आशा, सुनीता, राजबाला, सुमित्रा, अनिता कुसुम, बाला, हरेदवी आदि ग्रामीण मौजूद थे।