फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सेक्टर मेंआई इन्हांसमेंट के खिलाफ स्टेट सेक्टर कांफीडरेशन का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
इन्हांसमेंट के मुद्दे को लेकर हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर कांफीडरेशन ने विरोध जलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कांफीडरेशन ने सरकार को 18 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है। एक सप्ताह में समाधान नहीं किया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
सेक्टरवासियों ने सेक्टर-13 के सामुदायिक केंद्र से हुडा दफ्तर तक विरोध जलूस निकाला। इसके बाद यहां धरने पर बैठ गए। धरने को कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री संपत सिंह, इनेलो की ओर से विधायक अनूप धानक, विधायक वेद नारंग के अलावा माकपा, बसपा के पदाधिकारियों ने सेक्टरवासियों के धरने को समर्थन किया। इस मौके पर सेक्टर कांफीडरेशन के संयोजक यशवीर मलिक ने कहा कि प्रदेश के 12 जिलों में धरने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

18 अप्रैल तक लगातार धरने देकर विरोध जताएंगे। सतपाल ठाकुर, डीएस खरब, नरेंद्र पिलानिया, सतबीर कुंडू, कुलबीर दूहन, रविंद्र ढांडा, दिनेश बिश्नोई, सुरजाराम झाझडिया, डीएल कौशिक ने संबोधित किया।
विज्ञापन

-------
संयोजक यशवीर मलिक ने कहा कि हिसार के सेक्टर 1, 4 पार्ट टू, सेक्टर 3, सेक्टर 5, सेक्टर 16-17, सेक्टर 15 पार्ट टू में इन्हांसमेंट आई है। हिसार के कुल छह सेक्टर में करीब पांच हजार लोगों को इन्हांसमेंट आई है। सेक्टरवासियों पर करीब 900 करोड़ रुपये की इन्हांसमेंट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें