फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने पांच अवैध बिल्डिंग को सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम की टीम ने शहर में मंगलवार को पांच अवैध इमारतों को सील किया। एक बिल्डिंग का निर्माण बिना नक्शा पास करवाए किया जा रहा था। चार का निर्माण नक्शे के विपरीत किए जा रहे थे। दो इमारतों में रिहायश होने के चलते टीम इन भवनों को सील नहीं कर सकी।
निगम की टीम ने मंगलवार को शहर में अवैध निर्माणों को सील करने के लिए निकली। न्यू ऋषि नगर में नगर निगम से नक्शा पास करवाए दो मंजिला भवन बनाया जा रहा था जिसमें अवैध तौर पर बेसमेंट भी खोदा गया था। यह बिल्डिंग फूली देवी के नाम पर है। निगम की टीम ने इस बिल्डिंग को सील कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद निगम की टीम नागोरी गेट पहुंची जहां रिंपल के नाम पर दर्ज भवन को सील किया। यहां कटपीस मार्केट में रिहायशी नक्शे पर कॉमर्शियल बिल्डिंग बनाने पर एक बिल्डिंग को सील किया है। भवन का नक्शा रिहायशी पास करवाया गया था। यहां बेसमेंट व कॉमर्शियल निर्माण गलत तरीके से किया गया। 12 क्वार्टर रोड पर रिहायशी नक्शे पर कॉमर्शियल निर्माण करने पर एक भवन को सील किया गया है। यह भवन सुनील और दीपक के नाम से पास है। बिश्नोई कॉलोनी में शत-प्रतिशत बेसमेंट खोदे जाने पर दो निर्माणाधीन भवनों को सील किया गया है। यह भवन होशियार सिंह और रतन सिंह के नाम से है।
--------------------------
निगम के संयुक्त आयुक्त जयबीर यादव ने कहा कि अवैध निर्माण को तुरंत प्रभाव से सील किया जाएगा। किसी को भी अवैध निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। बिना मैप पास कराए निर्माण करना अवैध है। मैप के विपरीत निर्माण भी अवैध है।
विज्ञापन

------------------
निगम ने पिछले एक महीने में करीब 13 भवनों को सील किया है। इसके अलावा निगम टीम ने गुजरी महल के प्रतिबंधित दायरे में बनाई जा रही छह दुकानों को ध्वस्त किया। पूजा मार्केट में कॉमर्शियल भवन का कुछ हिस्सा भी ढहाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें