फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को करेंगे पार्टी का ऐलान, विस व लोस दोनों चुनाव लड़ेंगे : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालसमंद (हिसार)।
कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी का कहना है कि 15 अगस्त को अपनी नई पार्टी के नाम का एलान करेंगे। नई पार्टी की ओर से लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव लड़ेंगे। पार्टी पांच मुख्य मुद्दों के आधार पर चुनावी बिगुल बजाएगी। सांसद सैनी वीरवार को गांव आर्य नगर में कुम्हार धर्मशाला के स्मृति द्वार का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस द्वार का निर्माण प्रजापति हनुमान वर्मा ने अपने पिता चुन्नी लाल की याद में करवाया है।
हर घर को देंगे रोजगार
सैनी ने अपने पांचों मुद्दों पर विचार रखते हुए कहा कि सौ प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। जिस जाति की जितनी जनसंख्या है, उसके अनुपात के आधार पर उसे आरक्षण मिलना चाहिए। सैनी ने कहा कि मनरेगा के मजदूरों को किसान के खेतों से जोड़ना चाहिए। इससे ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को काम मिले और उनके रोजगार के अवसर अधिक हो। मनरेगा मजदूर मिलने से किसान को भी मजदूरों की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

राज्यसभा होनी चाहिए खत्म
राज्यसभा को खत्म करने की मांग करते हुए सांसद सैैनी ने कहा कि राज्यसभा की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए देशहित में राज्यसभा को खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी युवा रोजगार के लिए जगह-जगह धक्के खा रहे हैं। सैनी ने वादा किया कि उनका लक्ष्य हर घर को रोजगार देना होगा। देश की बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए हम दो हमारे दो का नियम बनाना होगा।
विज्ञापन

डेरा प्रकरण में मारे गए लोगों के परिवारों को भी मुआवजा दे सरकार
सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जाट आरक्षण के दौरान मरे लोगों के परिजनों को खर्चा और नौकरी दी है, जबकि सिरसा डेरा प्रकरण में मरे 38 लोगों के परिवारों को कोई सहायता नहीं दी गई। उन्होंने क्या बुरा किया। सरकार को उनको भी रोजगार देना चाहिए। इस मौके पर भारत सिंह, अमन राव, जेपी, अर्जुन, कृष्णा दुग्गल, सुरजाराम नेहरा, जगदीश सरपंच, श्योकंद, कुलदीप और कीर्ति जांगड़ा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें