हिसार। बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को प्रधान पद के लिए 5 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह से अब प्रधान पद के लिए मैदान में 8 प्रत्याशी आ गए हैं। सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों के नामांकन हैं। सोमवार को नामांकनों की जांच होगी।
बार एसोसिएशन चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट किशोर दहिया की अध्यक्षता में नामांकन दाखिल किए गए। सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश शर्मा, रतन सिंह पानू, मीनू शर्मा, सुरेंद्र बेरवाल , मनोज कौशिक चंद्रवंशी मौजूद रहे। शनिवार को प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान प्रेम बिसला के अलावा सुरेंद्र सिंह बैनीवाल, सुरेंद्र सिंह सैनी, रामचंद्र कक्कड़, नरेश कुमार गोयल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उपप्रधान के लिए अनिल श्योराण, निशी भार्गव, संदीप दहिया ने नामांकन भरा। सचिव पद के लिए सोमदत्त शर्मा, लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए अमित कुमार सैनी ने नामांकन किए। सहसचिव के लिए रेखा मित्तल, रोहित धमीजा, सुमित फौगाट ने फार्म भरा। कोषाध्यक्ष के लिए धर्मपाल ए भाटिया, पकंज कुमार, सुखबीर सिंह नेहरा ने नामांकन किया।
---------------------
बार चुनाव में आगे की प्रक्रिया
19 मार्च को होगी नामांकन पत्रों की जांच
21 मार्च को तीन बजे तक नाम वापस लेने का समय
06 अप्रैल को सुबह 9 से 4.30 तक होगा मतदान
06 अप्रैल को शाम 5 बजे से मतगणना
-------------------------
प्रधान पद --नरेश गोयल, प्रेम बिसला , रामचंद्र कक्कड, सुरेंद्र बैनीवाल , सुरेंद्र सैनी ,अमित सैनी, मनदीप बिश्नाई, प्रदीप बाजिया,
उपप्रधान-- अनिल कुमार श्योराण, निशी भार्गव, संदीप दहिया, गौरव बैैनीवाल, नवीन धमीजा
सचिव-रामनिवास कुुलेरिया, संदीप बूरा, सोमदत्त शर्मा
सहसचिव-रेखा मित्तल, रोहित धमीजा, सुमित फौगाट ,भूपेंद्र गांधी, नवीन राजली,
लाइब्रेरी इंचार्ज-प्रदीप जांगड़ा, अमित कुमार सैनी
कोषाध्यक्ष -धर्मपाल भाटिया, सुखबीर नेहरा, पंकज कुमार