फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उकलाना मंडी में चोरी की घटना के बाद व्यापारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
उकलाना मंडी।
तीन दिन में आधा दर्जन दुकानों में चोरी होने के विरोध में वीरवार को नई अनाज मंडी के व्यापारियों ने कामकाज बंद करके मंडी के प्रवेश द्वार पर धरना दिया। पुलिस द्वारा बार-बार की गई प्रार्थना पर व्यापारी वर्ग ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए दोपहर को धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता धर्मपाल धायल ने की। सुबह दुकान न. 56 पर के मालिक भूपेंद्र जैसे ही दुकान पर पहुंचे तो उनको ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर मालूम हुआ कि एक लैपटॉप व अन्य उपकरण गायब हैं। चोरों ने भाटिया कमीशन शॉप, गंगा सहाय, बजरंग आदि की दुकानों के भी ताले तोड़कर सामान चुराया। तीन दिन पूर्व भी पुरानी अनाज मंडी में तीन दुकानों में चोरी हो गई थी। सीसीटीवी में चोर भी नजर आए थे। परंतु पुलिस द्वारा कोई धरपकड़ न करने से व्यापारी वर्ग में रौष फैल गया और उन्होंने तत्काल हड़ताल कर दी। व्यापारी वर्ग के कामकाज ठप्प करने से मंडी में आई फसल की खरीद का काम रूक गया। हड़ताल करने की सूचना पाकर उकलाना थाना प्रभारी संदीप कुमार अनाज मंडी में पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान अनेक बार व्यापारी पुलिस से उलझते नजर आए। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। धरने पर अनिल भादू, विनोद डूडी, बलराज पातड़, ललित गर्ग, राजेश धतरवाल, गुलशन बठला, राजकुमार गर्ग, सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें