फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने डांटी, नहर में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की डांट से आहत महिला ने नहर में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सुभाष नगर की 24 वर्षीय विवाहिता ने मंगलवार शाम पति की डांट से आहत होकर कैमरी रोड पर बालसमंद ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने नहर में कूदकर महिला को बचाया। बाद में आजाद नगर चौकी में दंपति में सुलह हो गई।
विज्ञापन

बरवाला एरिया का एक युवक बीवी और दो बच्चियों के साथ सुभाष नगर में रहता है। इस महिला की बहन की देवरानी की एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई है। बहन के कहने पर वह उसके साथ जच्चा-बच्चा को देखने गई थी। इस बात को लेकर पति ने यह कहकर डांट लगा दी कि उसे बताकर जाना चाहिए था। इस बात को लेकर दोनों में गर्मागर्मी हो गई। पति ने अपने सुसर को फोन कर इस बात शिकायत की कि वह बिना बताए चली गई थी। इससे वह आहत हो गई। इसे बेइज्जती मानकर आत्महत्या करने की ठान ली। उसके बाद विवाहिता दो बच्चियों को स्कूल से लाई। उनको घर छोड़कर निकल गई। वह कैमरी रोड पर पुल के पास बालसमंद ब्रांच नहर में कूद गई। यह राहगीरों ने देख लिया। पुल के पास रजाई भरने का काम करने वाला दुकानदार खेमपाल ने नहर में कूदकर विवाहिता को बाहर निकाल लिया। लोगों ने उसे कैमरी रोड नाका इंचार्ज एएसआई सतबीर सिंह और कांस्टेबल ओमप्रकाश जांगड़ा के हवाले कर दिया। नाका इंचार्ज ने कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया। आजाद नगर चौकी से पुलिस की एक टीम आई और विवाहिता को चौकी में ले गई। पुलिस ने फोन कर पति और परिजन बुला लिए। चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें