फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा सेक्टरों से निगम को हर महीने 2 लाख रुपये की इनकम, खर्चा हो रहा 43 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूूरो
विज्ञापन

हिसार।
पहले से ही कंगाल नगर निगम हुडा सेक्टरों का बोझ नहीं झेल पा रहा। हुडा ने जब से सेक्टर नगर निगम को थमाए हैं, तब से हालात और बदतर होते हो जा रहे हैं। निगम को हुडा से अभी तक केवल 1.83 लाख की इनकम हो रही है, लेकिन हर महीने खर्च 43 लाख रुपये आ रहा है। यह खर्च केवल सफाई और स्ट्रीट लाइट के बिल और मेंटेनेंस का है। हुडा के कर्मचारियों का वेतन अगर और लगाएं तो यह करीब 15 लाख रुपये अतिरिक्त बढ़ जाता है।
उधर, नगर निगम में पहुंचकर सेक्टरवासी हर रोज चिल्ला रहे हैं। सेक्टरवासी इसको लेकर मांग कर चुके हैं कि इन सेक्टरों को वापस हुडा के अधीन कर दो। ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए तो यह तक कह चुकी है कि निगम में आने के बाद तो सेक्टरों से तो कॉलोनियां ही अच्छी हैं।
विज्ञापन

यूएलबी ने मांगी रिपोर्ट तो हुआ खुलासा
नगर निगम से यूलएबी ने रिपोर्ट तलब की है। यूएलबी ने मांगा है कि हुडा से मंथली कितनी इनकम हो रही है और इनकम सोर्स कौन से हैं। इस पर नगर निगम ने कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग और प्रॉपर्टी टैक्स को इनकम बताया है। हालांकि प्रॉपर्टी टैक्स तो जब सेक्टर निगम के पास नहीं थे, तब भी निगम की ही इनकम थी। मगर उच्च अधिकारियों ने इस मामले को गोलमाल करते हुए हुडा से अब इसे इनकम में जोड़कर देने के लिए लिखा है। अगर दोनों की अलग इनकम की बात करें तो निगम के पास प्रॉपर्टी टैक्स सहित मंथली 4 लाख 93 हजार रुपये इनकम हैं। इसमें मंथली 1 लाख 83 हजार रुपये कम्युनिटी सेंटरों से इनकम हो रही है।
ये है खर्च
सफाई पर- 20 लाख रुपये
स्ट्रीट लाइट का बिजली बिल- 20 लाख रुपये
स्ट्रीट लाइट का मेंटेनेंस- 3 लाख रुपये
45 कर्मचारियों का वेतन- 15 लाख रुपये (फिलहाल हुडा ही दे रहा है)

इनकम
कम्युनिटी सेंटर बुकिंग- 1 लाख 83 हजार।
प्रॉपर्टी टैक्स इनकम - 3 लाख 10 हजार।
ये हुआ था समझौता
नगर निगम को जब सेक्टर हैंडओवर किए गए थे, तब समझौता हुआ था कि इन सभी सेक्टरों में मेंटेनेंस का काम निगम करेगा। इनकम के रूप में हुडा रोड कट, प्रॉपर्टी बेचने से होने वाली इनकम, सीवरेज और पेयजल सप्लाई से आने वाली इनकम में से कुछ हिस्सा निगम को दिया जाएगा। हैरानी की बात है कि निगम अधिकारियों ने समझौते के अनुसार आज तक हुडा से एक पैसे की डिमांड नहीं की, जबकि निगम के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसा नहीं है।
विज्ञापन

ये सेक्टर हुए थे हैंडओवर
नगर निगम को हुडा ने सेक्टर-14, सेक्टर-13, सेक्टर-16-17, सेक्टर-15, सेक्टर मेला ग्राउंड एरिया, ओल्ड कोर्ट कांप्लेक्स एरिया, अर्बन इस्टेट एरिया, सेक्टर-9-11, सेक्टर-27-28, रेड एंड ग्रीन स्क्वेयर कॉमर्शियल साइट हैंडओवर करवाई थी।

मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हुडा से आय का ब्योरा लें और जो हमारा हिसाब बनता है वो जल्द से जल्द करें। -रामजीलाल, एसई नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें