हिसार। उकलाना में बुधवार को आयोजित भाजपा पन्ना प्रमुखों की बैठक में फर्जी मतदान संबंधी निर्देश देने के मामले में जजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत दी है। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट द्वारा दिए गए बयान की सीडी बनाकर व अन्य सबूतों सहित जजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत की है।
गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने उकलाना में पन्ना प्रमुखों की बैठक में कहा था कि अपने अपने पन्ना में जो लोग स्वर्गवासी हो चुके हैं या बाहर गए हुए हैं, उनकी व्यवस्था करनी है। चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को जांच का जिम्मा सौंपा है। जजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने बताया कि इस शिकायत के माध्यम से मांग की गई कि भाजपा नेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 171 एफ के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए प्रदेश में प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाए।