फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज हिसार में करेंगे लोकसभा चुनाव की पहली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज हिसार में करेंगे लोकसभा चुनाव की पहली रैली
विज्ञापन

हिसार। लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को हिसार में पहली रैली करेंगे। नलवा हलके के गांव कैमरी स्थित पुराना भेड़ फार्म ग्राउंड में सुबह 10 बजे रैली रखी गई है। इसको मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित कई बड़े भाजपा नेता संबोधित करेंगे। इस रैली में नलवा, आदमपुर, हिसार व बवानीखेड़ा विधानसभा के साथ बरवाला विधानसभा के दो मंडल सातरोड़ व मिलगेट के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की कैमरी रैली का शेड्यूल दो बार बदला गया था। पहले सात अप्रैल को रैली की जानी थी। मगर उसके बाद चार अप्रैल की तारीख तय कर दी गई। भाजपा नेताओं ने चार अप्रैल के बैनर बनाकर जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया था। मगर पिछले सप्ताह पांच अप्रैल तय कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेड़ी चौपटा में भी होगी रैली, हांसी में करेंगे रोड शो
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल नारनौंद हलके के गांव खेड़ी चौपटा में भी रैली करेंगे। उस रैली से भी चार विधानसभाओं को जोड़ा जाएगा। उसमें बरवाला, नारनौंद, उकलाना व उचाना हलके के कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री हांसी हलके में रोड शो करेंगे। खेड़ी चौपटा की रैली व हांसी के रोड शो की तारीख अभी तय नहीं हुई है। जैसे ही कार्यक्रम फाइनल होगा, इसकी सूचना कार्यकर्ताओं को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें