फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एसपी कार्यालय में मिलेंगे मारवल सिटी के दोनों पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मारवल सिटी कॉलोनी वासियों और प्रबंधन के बीच चल रहा विवाद सोमवार को एसपी कार्यालय में निपटने के आसार हैं। दोनों पक्षों को एसपी ने अपने कार्यालय में बुलाया है। उधर, रविवार को भी कॉलोनी वासियों का धरना जारी रहा। शुक्रवार रात को काटी गई कॉलोनी की बिजली शनिवार देर रात डीसी के आदेशों के बाद चालू की गई और रविवार को कॉलोनी वासियों को पेयजल भी मुहैया कराया गया।
मारवल सिटी कॉलोनी निवासी नवीन अग्रवाल ने बताया कि उनके पास सदर थाना एसएचओ का फोन आया। उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे एसपी कार्यालय में कॉलोनी वासियों को पहुंचना है। वहां पर दूसरे पक्ष को भी तलब किया गया है। एसपी स्वयं इस मामले में दोनों पक्षों को आमने-सामने करके मामला हल कराने का प्रयास करेंगे। शुक्रवार को काटी गई कॉलोनी की बिजली शनिवार को चालू हो पाई। इसको लेकर कॉलोनी वासी शनिवार सुबह डीसी से मिले थे। उन्होंने डीटीपी को बिजली चालू कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन रात तक बिजली चालू नहीं हुई तो करीब साढ़े 10 बजे कॉलोनी वासी डीसी आवास पर पहुंच गए थे। वहां उन्होंने डीसी को फिर से गुहार लगाई तो डीसी ने संबंधित अधिकारियों को झाड़ पिलाई और बिजली तुरंत चालू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में कॉलोनी की बिजली चालू कराई। रविवार सुबह से पानी की सप्लाई भी कॉलोनी में चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहा धरना
कॉलोनी वासियों का धरना रविवार को भी जारी रहा। नवीन अग्रवाल व अन्य कॉलोनी वासियों ने आरोप लगाया कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और हमला कर घायल करने की घटना के करीब एक सप्ताह बाद भी आरोपी खुले घूम रहे हैं। पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमले में घायल हो चुके नवीन अग्रवाल ने कहा कि चोरी ऊपर से सीनाजोरी की कहावत पर मारवल सिटी प्रबंधक उन पर ही आरोप लगा रहा है कि कॉलोनी वासी प्रबंधन के कर्मचारियों पर हमला करते हैं, जिस कारण सारे कर्मचारी यहां से चले गए हैं। उन्होंने कहा कि वे सोमवार को एसपी कार्यालय में मीटिंग के बाद ही आगे के लिए मिलकर कुछ निर्णय लेंगे। धरने में नवीन अग्रवाल, राजेश वर्मा, मनीष, नरेश कुमार, मयंक बंसल, महावीर, कुलवंत राय, सुभाष चंद, राजवीर, सुनील, मांगेराम, सुशीला, सुदेश देवी, मीनाक्षी, इशुबाला, साक्षी, संतोष, बिमला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें