फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं गणित का ही नहीं 11वीं रसायन विज्ञान का पेपर भी था लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालसमंद (हिसार)। परीक्षा होने से पहले पेपर लीक होने की बात पता न चलना तो कई बार हो चुका है, मगर पेपर लीक होने की सूचना मिलने के बावजूद अगले दिन वही पर्चा स्कूलों बंटने और परीक्षा होने का मामला सामने आया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार को आयोजित हुई 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा का पेपर शुक्रवार शाम को लीक हो गया था। पेपर लीक की सूचना अधिकारियों को होने के बावजूद अगले दिन स्कूलों में वही लीक पेपर की परीक्षा आयोजित की गई। पेपर लीक की खबर अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रकाशित भी कर दी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्कूलों में वार्षिक परीक्षा चल रही है। शनिवार को 9वीं कक्षा का गणित विषय का पेपर परीक्षा से एक दिन पूर्व लीक हो गया था। इसके साथ 11वीं कक्षा का रसायन विज्ञान का पेपर भी लीक हो गया था। इसी लीक पेपर की परीक्षा आयोजित भी की गई। सोमवार सुबह आयोजित दोनों कक्षाओं के दोनों विषयों के सभी प्रश्न हू-ब-हू मिले।

व्हाट्स एप ग्रुप में वायरल किया जाता है प्रश्नपत्र
कक्षा 9वीं के गणित और 11वीं के रसायन विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र को छात्रों ने बाकायदा पेज पर लिखकर अपने साथियों को व्हाट्स एप किया हुआ था। अमर उजाला के एक जागरूक पाठक ने अमर उजाला को यह कॉपी भेजी थी, जिसमें प्रश्न ज्यों के त्यों दिए हुए थे। पेपर विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए ग्रुप में आगे से आगे व्हाट्स एप ग्रुपों में वायरल किए जाते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी नहीं उठाते फोन
पिछले वर्ष भी वार्षिक परीक्षाओं को जिला शिक्षा अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया और यही हाल इस वर्ष भी है। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह सहरावत को बार-बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कोई रिस्पांस नहीं दिया।
विज्ञापन


बोर्ड का काम केवल इतना है कि वह 9वीं, 11वीं के पेपर प्रिंट करवाता है। पेपर लीक पर शिक्षा अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। आगे शिक्षा अधिकारी री प्रिंट का ऑर्डर देंगे तो बोर्ड समय पर पेपर उपलब्ध करवा देगा।
- जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें