फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव और आम जनता से लेकर कर्मचारियों तक में आतंकी हमले को लेकर गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुलवामा में हुए आतंकी हमले में जवानों की शहादत से पूरा जिला आक्रोश में है। शहर से लेकर गांव और आम जनता से लेकर कर्मचारियों तक में इस हमले को लेकर गुस्सा है। राजनीतिक दलों ने जहां अपने कार्यक्रमों का स्थगित कर दिया, वहीं अलग-अलग संगठनों ने पुतला फूंककर और प्रदर्शन करके अपने भाव प्रकट किए। सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार से अब इन आतंकी संगठनों और उनके सरपरस्तों से बदला लेने की मांग की है। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला की देवीलाल सदन में रखी गई जनसभा रद्द कर दी गई तो भाजपा की रथयात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

सर्व कर्मचारी संघ ने किया मौन प्रदर्शन
सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी शहर में मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान दीपक लोट व ब्लॉक सचिव अशोक सैनी ने किया। प्रदर्शन से पहले सभी कर्मचारी सिविल अस्पताल में एकत्रित हुए। इस दौरान पुलवामा श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अशोक सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ ने शहर में प्रदर्शन करना था। मगर आतंकी हमले के कारण इस प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य नहीं मनाएंगे जन्मदिन
शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भव्य बिश्नोई एवं उनके साथी शनिवार शाम 5 बजे पुराना राजकीय कॉलेज मैदान में इकट्ठा होकर कैंडल मार्च निकालेंगे। रणधीर पनिहार ने बताया कि 16 फरवरी को भव्य बिश्नोई का जन्मदिन है, लेकिन आतंकी हमले के कारण वे अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे और उनके नेतृत्व में सभी साथी कैंडल मार्च निकालकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

नारनौंद क्षेत्र के युवाओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
नारनौंद। युवा संगठन सदस्यों ने पाकिस्तान का पुतला जलाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। युवाओं में पाकिस्तान व आतंकवादियों के खिलाफ गुस्सा साफ दिखाई दिया। युवा संगठन के सदस्य राजेश गिल, सुभाष, सोनी ढांडा, विजय सैनी, पवन सुलचानी, रामअवतार लोहान, अनिल, सूर्यकांत, अमित इत्यादि युवाओं ने कस्बे के खांडा मोड़ पर पहुंचकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि अब चुप नहीं बैठना है।


पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा सैनिकों पर किया गया हमला एक कायराना हरकत है। इसे अंजाम देने वाले आतंकवादियों को सबक सिखाना चाहिए, ताकि आतंकी दोबारा इस प्रकार की घटना को अंजाम नहीं दे पाएं। इनेलो पार्टी व पूरा देश शहीदों की शहादत को नमन करता है। सैनिकों की शहादत के प्रति सम्मान रखते हुए इनेलो सुप्रीमो की जनसभा रद्द कर दी गई है।
- सतबीर सिसाय, जिलाध्यक्ष, इनेलो

यह आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। इसको लेकर देश की जनता में भारी रोष व गुस्सा है। अब आतंकवादियों को सबक सिखाने का समय आ गया है। आज पूरे देश की जनता शहीदों के परिवार के साथ है। हमारी मांग है कि केंद्र सरकार आतंकियों को करारा जवाब दे।
- रणबीर सिंह गंगवा, विधायक, नलवा


आतंकवादियों द्वारा कायरता पूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। इस हमले में पाकिस्तान का सीधा हाथ है। जो अपनी विफलता छिपाने के लिए बार-बार आतंकवादी हमले करवा रहा है। विश्व स्तर पर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कर देना चाहिए
विज्ञापन

-बजरंग दास गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष, व्यापार मंडल।

पुलवामा में सैनिकों पर किया गया हमला बहुत दुखदायी है। इन आतंकी संगठनों में हमारी फौज का सीधा मुकाबला करने का दम नहीं है। इसलिए छुपकर वार करते हैं। मगर अब देश की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथों में हैं, जो चुप नहीं बैठेगा। केंद्र सरकार ने हमारी सेना को खुली छूट दे दी है और पूरी उम्मीद है कि आतंकियों को करारा जवाब मिलेगा।
- सुरेंद्र पूनिया, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें