फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल आज हिसार में करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल आज 3 अगस्त को हिसार के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल 3 अगस्त को सुबह 10.30 बजे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे 11 बजे गांव न्योली कलां में भारत रत्न डॉ. बीआरअंबेडकर पुस्तकालय की आधारशिला रखेंगे तथा ग्रामीण जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्यमंत्री 11.30 बजे गांव भोडिया बिश्नोइन में जलघर की आधारशिला रखेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे वे गांव मलापुर में बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री 12.30 बजे गांव दुर्जनपुर में बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। वे 2.30 बजे गांव सरसोद में तथा 3.30 बजे बरवाला की ओड धर्मशाला में आयोजित होने वाली जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात सायं 4.30 बजे राज्यमंत्री बरवाला की गुरु रविदास धर्मशाला में जलपान कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें