फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन और आईएमए से समर्थन मांगने पहुंचे विधायक डॉ. कमल गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। भाजपा के संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत विधायक डॉ. कमल गुप्ता और जिला महामंत्री सुजीत कुमार शहर के प्रमुख बिजनेसमैन और आईएमए से समर्थन मांगने के लिए पहुंचे। इस दौरान विधायक ने शहर की प्रमुख हस्तियों को पार्टी और सरकार के कामकाज से अवगत करवाया।
हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता पार्टी जिला महामंत्री सुजीत कुमार के साथ शहर के प्रमुख बिजनेसमैन एवं मिड टाऊन ग्रेंड के मालिक राकेश अग्रवाल से मिलने के लिए उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचें। आईएमए के पदाधिकारियों डॉ. जेपीएस नलवा, डॉ. एपी सेतिया व डॉ. संदीप कालडा ने से समर्थन मांगा। इसके अलावा एडवोकेट पीके संधीर से सहयोग मांगा। जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने बताया कि 26 मई को मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर बीजेपी ने मेगा प्रचार अभियान समर्थन के लिए संपर्क शुरू किया। इसके तहत पार्टी के चार हजार से अधिक नेता एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे। विधायक डॉ. कमल गुप्ता शहर की 50 बड़ी हस्तियों से मिलेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 10 लोगों से संपर्क कर उनको सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे और उनसे फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप गंगवा ने बताया कि इस अवसर पर हरियाणा किसान आयोग के चेयरमैन डा. रमेश यादव, निगरानी समिति से हनुमान ऐरन, राजेश ठकराल, मंडल अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा, अनिल गोदारा व सरजीत कालीरावना तथा सतीश सुरलिया आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें