फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम ने बातचीत को बुलाया, यूनियनों का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएम ने बातचीत को बुलाया, यूनियनों का धरना स्थगित
विज्ञापन

मांगे पूरी नहीं हुई तो 3 जुलाई को जीएम का घेराव
हिसार। राज्य परिवहन के हिसार डिपो के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान न होने के विरोध स्वरूप 7 जून से जीएम कार्यालय के समक्ष दिये जाने वाले धरने को देखते हुए रोडवेज महाप्रबंधक ने धरने का नोटिस देने वाली यूनियनों को बुलाया। जीएम ने जून माह के अंदर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। यूनियनों ने 7 जून का धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

आंदोलन के ऐलान को देखते हुए रोडवेज महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने डिपो की यूनियनों की तालमेल कमेटी को वार्ता के बुधवार को बुलाया। वार्ता में लेखाधिकारी, आरएसओ, अधीक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। तीन घंटे चली बैठक में तकनीकी कर्मियों को एसीपी का लाभ देने का प्रमुख मुद्दा था। महाप्रबंधक ने जून माह के अंत तक समाधान का आश्वासन दिया। यूनियनों की तालमेल कमेटी ने बैठक करके सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिन तकनीकी कर्मियों का एसीपी गलत ढंग से काटा गया है उन सभी कर्मियों को यदि जून माह के अंदर-अंदर एसीपी का लाभ नहीं दिया जाए। रोडवेज कर्मचारी 3 जुलाई को महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर देंगे। बातचीत में तालमेल कमेटी के सदस्य राजपाल नैन, रामसिंह बिश्नोई, सतपाल डाबला, रमेश माल, पवन बूरा, रामफल कादियान, अरूण शर्मा, धर्मपाल बूरा, बहादुर संडवा, सुभाष ढिल्लो, राजपाल मुंढाल, महेंद्र माटा, सुरेंद्र भाटिया व देशबंधु सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें