फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की रिव्यू मीटिंग रद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
15 फरवरी को जींद रैली के दिन पार्षदों की समीक्षा बैठक को मेयर शकुंतला राजलीवाला की ओर से रद कर दिया गया है। बुधवार को पार्षदों को व्हाटस एप कर मीटिंग कैंसिल होने की जानकारी भेजी गई।
मेयर शकुंतला राजलीवाला की ओर से एक लेटर भेजकर सभी पार्षदों को समीक्षा बैठक के लिए बुलाया गया था। मीटिंग वीरवार को सुबह 11 बजे होनी थी जिसमें अधिकारियों को भी शामिल होना था। 15 फरवरी को जींद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली तय होने के बाद बैठक होने पर सवालिया निशान था। मेयर की ओर से एक लेटर भेजा गया जिसमें बताया गया कि वीरवार को जींद रैली के चलते निगम आयुुक्त अशोक बंसल और संयुक्त आयुक्त जयबीर यादव मीटिंग में नहीं आ सकेंगे। इन अधिकारियों को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अलग-अलग एरिया में लगाया गया है। इसके अलावा निगम के कुछ अन्य अधिकारियों की ड्यूटी भी दूसरे एरिया में लगी है। ऐसे में अधिकारियों की गैर मौजूदगी में बैठक का कोई औचित्य नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पिछले एक साल के काम का होना था रिव्यू
मीटिंग में 22 मार्च 2017, 25 मई 2017, 24 जून 2017, 28 अगस्त 2017 तथा 15 नवंबर 2017 को हुई बैठकों केे प्रस्तावों की समीक्षा की जानी थी। अधिकतर प्रस्ताव लागू नहीं हो सके हैं। बैठक में काफी हंगामा होने आसार थे।

अमित शाह की रैली के चलते निगम की रिव्यू मीटिंग रद, मेयर ने व्हाट्सएप से मैसेज भेजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें