फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीएच के कच्चे कर्मियों व पंजाब के समान वेतनमान बारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुउद्देशीय कर्मियों का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन आज
विज्ञापन

हिसार।
आरसीएच के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और पंजाब के समान वेतनमान की मांग को लेकर जिलेभर के बहुउद्देशीय कर्मचारी सोमवार को सिविल अस्पताल में सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। कर्मचारियों ने प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ) के जिले प्रधान अनिल गोयत और सचिव नूर मोहम्मद ने बताया कि जिलेभर के सैकड़ों बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। वे सिविल सर्जन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कराने वाली महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को नाममात्र वेतन प्रदान कर शोषण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग में 19 वर्षों से जारी आरसीएच परियोजना के कर्मचारी सरकार से पक्का होने की बाट जोह रहे हैं, लेकिन सरकार बार-बार घोषणाएं करके चुनावी वादों से मुकर रही है। इसके अतिरिक्त पंजाब के समान वेतनमान और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर एसोसिएशन जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगी।
विज्ञापन

10 दिसंबर को विज के आवास के घेराव का एलान
जिला सचिव ने बताया कि 25 अगस्त 2015 को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और एसोसिएशन के बीच वार्ता में कुछ मांगों पर सहमति हुई थी। इनको आज तक लागू नहीं किया गया है। एसोसिएशन ने चेताया कि यदि सरकार ने समय रहते मांगों को लागू नहीं किया तो वे 10 दिसंबर को राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करेंगे।
एसोसिएशन की ये हैं प्रमुख मांगें
1. स्वास्थ्य मंत्री और एसोसिएशन के बीच हुए समझौते को तत्काल लागू किया जाए।
2. एमपीएचडब्ल्यू, एमपीएचएस और एसएमआई के पदों को तकनीकी घोषित किया जाए।
3. सरकार द्वारा चुनाव पूर्व किए वादे के तहत पंजाब के समान वेतनमान 10300 और ग्रेड पे 4200/ प्रदान किया जाए और पूर्व की सभी वेतन विसंगतियों को दूर कर सातवें वेतन आयोग की सिफ़ारिशों को पुन: लागू किया जाए।
4. आरसीएच के अंतर्गत कार्यरत एएनएम और एमपीएचडब्ल्यू महिला कर्मियों को दो वर्ष के सेवाकाल के आधार पर नियमित किया जाए। नियमित होने तक माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान काम-समान वेतन की नीति को लागू किया जाए।
5. आरसीएच के अंतर्गत कार्यरत एएनएम और एमपीएचडब्ल्यू को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए और साथ ही इनके सेवा नियम जारी किए जाएं, वर्दी भत्ता, एमसीएच अलाउंस जारी किया जाए।
विज्ञापन

6. रिक्त पदों पर 50% भर्ती आरसीएच के एएनएम और एमपीएचडब्ल्यू में से समायोजन के जरिये की जाए।
7. सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरी दवाइयां, रजिस्टर, रक्त पट्टिकाओं की जांच के लिए माइक्रोस्कोप उपलब्ध कराएं जाएं।
8. उच्च शैक्षणिक योग्यता डिग्रीधारक कर्मचारी और खेलों में उपलब्धि हासिल करने के आधार पर सेवा नियमों में जरूरी संशोधन किया जाए और अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें