फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहला का पूर्व सरपंच सुरेश दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद।
गांव मोहला के पूर्व सरपंच सुरेश कुमार ने गांव में राजीव गांधी सेवा केंद्र सहित अनेक विकास कार्यों में लाखों रुपयों की धांधली करने पर पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। पूर्व सरपंच द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए अन्य विकास कार्यों की जांच अभी जारी है।
गांव मोहला के पूर्व सरपंच सुरेश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में गांव के ही महेंद्र सिंह ने आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी जिसमें खुलासा हुआ कि रिकॉर्ड के अनुसार गांव में राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण हो चुका है, पशु तालाब के लिए पाइप लाइन व ट्यूबवेल के लिए कमरे का निर्माण किया गया है जबकि गांव में ऐसे विकास कार्य हुए ही नहीं। तत्कालीन सरपंच सुरेश कुमार ने अधिकारियों से मिलीभगत करके उसको पास करवाकर 2 लाख 50 हजार रुपये का गबन किया और इसी प्रकार से राजीव गांधी केन्द्र का गांव में निर्माण ही नहीं किया गया उसके भी करीबन चार लाख रुपये की धांधली कर पैसे ऐंठ लिए। वहीं, टयूबवेल के लिए कमरे का निर्माण भी कागजों में दर्शाया गया। ग्रामीण महेंद्र ने इसकी लिखित शिकायत सीएम विंडो में की। जब इसकी जांच की गई तो कलई पूरी तरह खुल गई। पुलिस ने मौजूदा सरपंच सुदेश कुमारी के बयान पर केस दर्ज कर पूर्व सरपंच को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया। रिमांड के दौरान पुलिस पूर्व सरपंच सुरेश से उसके कार्यकाल के दौरान किए गए गबन के पैसों व रिकॉर्ड की रिकवरी करेगी। वहीं, ग्रामीणों ने मांग की कि पूर्व सरपंच सुरेश के खिलाफ अन्य मामलों की जांच भी तय समय सीमा के अंदर की जानी चाहिए ताकि वो जांच में बाधा न पहुंचा सके।
विज्ञापन

कागजों में हुआ निर्माण : सरपंच
सरपंच सुदेश कुमारी ने बताया कि गांव में न तो राजीव गांधी केंद्र का निर्माण किया गया है और न ही पाइप लाईन सहित ट्यूबवेल के कमरे का निर्माण किया गया है जिसका खुलासा ग्रामीण महेंद्र सिंह द्वारा लगाई गई आरटीआई से हुआ है।
तीन खुलासे, अन्य की जांच जारी
ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सरपंच सुरेश कुमार के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों की आरटीआई के तहत सूचना मांगी तो सामने आया कि पूर्व सरपंच ने विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपयों की धांधली की हुई है। तीन मामलों में तो लाखों रुपयों के गबन करने के मामले की जांच पूरी हो चुकी है जबकि अनेक मामलों की जांच अभी प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच गिरफ्तार
बास थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौजूदा सरपंच के बयान पर केस दर्ज कर पूर्व सरपंच को गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस पूर्व सरपंच द्वारा किए गए भ्रष्टाचार व रिकॉर्ड के बारे में सख्ती से पूछताछ कर रही है।

मोहला का पूर्व सरपंच सुरेश दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अपने कार्यकाल के दौरान विकास के नाम पर लाखों के गबन का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें