जिले में दो दिन बाद रविवार को 200 से कम लोग संक्रमित मिले हैं, जिससे रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हुई है। वहीं राहत की बात यह है कि रविवार को कोई कोरोना मौत नहीं है। शाम को आई रिपोर्ट में 172 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 11653 हो गया है। इनमें से अब तक जिले के 9636 मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर लौट चुके हैं, जबकि 1865 एक्टिव केस है। अब कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 82.69 हो गया है। उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ मिलकर सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।