फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने के दो दिन शेष, अभी तक नहीं आई बुढ़ापा-विधवा और दिव्यांगता पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
इस माह नहीं आई बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांगता पेंशन
विज्ञापन

महीने की शुरुआत में ही भेज दी जाती है पेंशन, लाभार्थियों की चिंता बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
बालसमंद। केंद्र सरकार ने इस माह किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की पहली किस्त तो डाल दी। मगर अभी तक जिले के हजारों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को उनकी पेंशन अभी तक नहीं मिली है। महीने के दो दिन शेष बचे हैं। फिर भी लाभपात्रों को पेंशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। समाज कल्याण विभाग की ओर से यह पेंशन लाभार्थियों के खातों में महीने की शुरुआत में ही भेज दी जाती है। लेकिन अभी फरवरी माह में मात्र दो दिन शेष है और पेंशन नही आई है। इस कारण लाभार्थियों की चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक समाज कल्याण विभाग द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को हर माह पेंशन दी जाती है। इस पेंशन से बुजुर्ग अपनी आजीविका खर्च और अन्य तरीकों से गुजारा चलाते है लेकिन पेंशन न आने के कारण बुजुर्गों को काफी परेशानियां हो रही है। रोजाना सैकड़ों बुजुर्ग विभागीय कार्यालयों में चक्कर लगाकर यह पता करते हैं कि कहीं उनकी पेंशन किन्हीं कारणों से रोक तो नहीं दी गई है। मगर वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस सप्ताह में बुजुर्गों की पेंशन उनके खाते में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ से पेंशन लाभार्थियों के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैंकिंग प्रक्रिया में दो से तीन दिन लग जाते हैं। इस सप्ताह में बुजुर्गों व अन्य लाभपात्रों के खाते में पेंशन आ जाएगी।
- डीएस सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें