फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप डी के परीक्षार्थियों के लिए ब्राह्मण धर्मशाला में रहने व खाने की व्यवस्था पूरी, परीक्षार्थी धर्मशाला में आना हुए शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। ग्रुप डी के परीक्षार्थियों के लिए जहाज पुल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में नि:शुल्क रहने व खाने की व्यवस्था की गई है और इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थी धर्मशाला में आने भी शुरू हो गए हैं। चुनाव अधिकारी ओम नारायण कौशिक व सहायक चुनाव अधिकारी मनोज कौशिक चंद्रवंशी ने बताया कि ग्रुप डी की भर्ती के चलते परीक्षार्थियों को पूर्व में रहने व खाने की भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। इस समस्या को देखते हुए ब्राह्मण समाज के गण्यमान्य व्यक्ति राजकुमार भारद्वाज, रणवीर शर्मा, राममेहर फौजी, जगदीश घिराइया, नरेश शर्मा, अशोक शर्मा, दयानंद शर्मा, राम स्वरूप पारिक, सुरेंद्र कौशिक भनभौरी आदि ने चुनाव अधिकारियों से इस संदर्भ में व्यवस्था करने की इच्छा जाहिर करते हुए निवेदन किया था।
विज्ञापन

25 नवंबर को ब्राह्मण सभा के चुनाव होने हैं, जिस वजह से सभा पर आचार संहिता लगी हुई है। परीक्षार्थियों की समस्या को ध्यान में रखकर चुनाव अधिकारी ने समाज के निवेदन को स्वीकार करते हुए व्यवस्था बनाने की अनुमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज धर्मशाला जहाजपुल में रहने व खाने की मुफ्त व्यवस्था की गई है। 16 से 18 नवंबर तक रहने व खाने के अतिरिक्त परीक्षार्थियों के परिवहन का इंतजाम की ब्राह्मण समाज किया गया है। यह सारी व्यवस्था ब्राह्मण धर्मशाला व मां भ्रामरी देवी मंदिर बनभौरी के संयुक्त सहयोग से रहेगी। चुनाव अधिकारी ओम नारायण कौशिक व सहायक चुनाव अधिकारी मनोज कौशिक चंद्रवंशी ने शुक्रवार को ब्राह्मण सभा में परीक्षार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें