फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली व चंडीगढ़ के साथ जम्मू, देहरादून व जयपुर की हवाई सेवाएं भी मिलेंगी : वितमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली और चंडीगढ़ के साथ जम्मू, देहरादून व जयपुर की हवाई उड़ानों का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। शीघ्र ही हिसार उत्तर भारत के सबसे बड़े एविएशन हब के रूप में विकसित होगा। कैप्टन अभिमन्यु गांव उमरा के रावमा विद्यालय में आयोजित सातबास प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हिसार लोकसभा निगरानी समिति के चेयरमैन प्रो. मनदीप मलिक द्वारा अपनी दिवंगत दादी भुला देवी की स्मृति में किया गया। खाप प्रधान मास्टर किताब सिंह मलिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वित्तमंत्री व अतिथियों का स्वागत किया।
वित्तमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सातबास के विभिन्न गांवों के उन होनहार बच्चों को सम्मानित किया, जिन्होंने शिक्षा व खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सम्मानित होने वालों में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजेताओं, अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ियों, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय स्थान हासिल करने वाले तथा रचनात्मक कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। वित्तमंत्री ने सम्मानित होने वाले बच्चों के लिए मंत्री कोटे से दो लाख रुपये, जबकि सातबास के गांवों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने कहा कि देश का सबसे बड़ा दिल्ली एयरपोर्ट 5000 एकड़ में बना हुआ है, जबकि हिसार एयरपोर्ट को 7300 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। हिसार एयरपोर्ट के लिए फिलहाल 4300 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जबकि 3000 एकड़ अतिरिक्त भूमि मुहैया करवाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद जम्मू क्षेत्र में तैनात देश के फौजी भाई और वैष्णो देवी, अमरनाथ तथा हरिद्वार जाने के लिए श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। आज हमारे जहाज डेंटिंग-पेंटिंग के लिए सिंगापुर या दुबई जाते हैं, लेकिन जल्द ही इनकी रिपेयर के लिए हिसार में हवाई जहाजों की ऑटो मार्केट बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें