फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टर्मिनल का उद्घाटन आज, 1460 में दिल्ली- चंडीगढ पहुंचने के लिए इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सिक्योरिटी ऑडिट की टीम ने मंगलवार को हिसार एयरपोर्ट को क्लीयरेंस दे दी। इसके बाद बुधवार 15 अगस्त को यात्री टर्मिनल का सीएम उद्घाटन करेंगे। यात्रियों को हिसार से चंडीगढ़ और हिसार से दिल्ली के लिए 1460 रुपये चुकाने होंगे। यात्रियों को यहां से हवाई उड़ान के लिए इंतजार करना होगा।
मंगलवार को हिसार एयरपोर्ट का सिक्योरिटी ऑडिट किया गया। आईजी सीआईडी अनिल कुमार राव, एडीजीपी लॉ एंड आर्डर मोहम्मद अकील सहित अन्य अधिकारियों ने एयरपोर्ट की सुरक्षा के मानकों को परखा। इसमें गेट से लेकर हवाई पट्टी तक के एरिया का मुआयना किया। करीब 12:20 बजे सुरक्षा जांच शुरू की गई। दोपहर डेढ़ बजे तक इसे पूरा किया गया। हर एक प्वाइंट की जांच के लिए उसे क्लीयरेंस सर्टिफिकेट दिया। एयरपोर्ट पर 74 पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है। यहां थर्ड बटालियन के डीएसपी सतीश कुमार सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल का बुधवार को उद्घाटन हो जाएगा। सीएम मनोहर लाल के साथ वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक डॉ कमल गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई पट्टी का 9000 फुट तक किया जाएगा विस्तार
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जनता से किया गया एक बड़ा वादा बुधवार को पूरा हो जाएगा। जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल हिसार में बने हरियाणा के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। हिसार हवाई अड्डे से जल्द ही चंडीगढ़ व दिल्ली की उड़ाने संचालित होंगी। हिसार से हवाई सेवा शुरू हो जाने से इस क्षेत्र में विकास एवं औद्योगिक गतिविधियां बढे़ंगी, जिनका यहां की जनता को लाभ होगा। अगले वर्ष के अंत तक बेहतरीन लैंडिंग सुविधाओं के साथ हवाई पट्टी का 9000 फुट तक विस्तार किया जाएगा। हवाई अड्डे के दूसरे चरण में बड़े विमानों के लिए पार्किंग, बेसिंग और रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉलिंग की सुविधाएं होंगी। हिसार एयरपोर्ट से उड़कर दूसरे शहर में जाने के लिए अभी इंतजार करना होगा। सूत्रों के अनुसार करीब दो से ढाई महीने बाद यहां से उड़ान शुरू होंगी। हरियाणा दिवस पर एक नवंबर से उड़ान शुरू हो सकता हैं। उड़ान स्कीम के हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। हिसार से दिल्ली तथा हिसार से चंडीगढ़ के लिए 1460 रुपये किराया तय किया गया है। यात्रियों को यह किराया चुकाना होगा। उड़ान योजना के मानकों के अनुसार यह किराया तय किया है। सूत्रों के अनुसार किराये का शेडयूल अगले माह घोषित किया जाएगा। इसके लिए बुकिंग ओपन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें