फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते कई रेल गाडिय़ां रहेंगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। रेलवे प्रशासन की ओर से अमृतसर यार्ड में नॉन इंटर लॉकिंग कार्य तथा लखनऊ मंडल के पारसीपुर-कपसेठी-सेवापुरी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य प्रगति पर है। इन कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। जिस कारण हिसार से चलने वाली और आने-जाने वाली काफी गाड़ियों को या तो रद्द/आंशिक रूप से रद्द और मार्ग परिवर्तित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 54601/54602, हिसार-अमृतसर-हिसार सवारी गाड़ी 21 जुलाई से 31 जुलाई तक रद्द रहेगी। गाड़ी 54605/54606, चुरू-लुधियाना-हिसार सवारी गाड़ी 23 से 31 जुलाई तक रद्द रहेगी। प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 54603/54604, हिसार-लुधियाना-चुरू सवारी गाड़ी 22 से 31 जुलाई तक रद्द रहेगी। गाड़ी नंबर 19613, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस वाया हिसार 18 से 23 जुलाई, 25 जुलाई एवं 30 जुलाई को अजमेर से रवाना होने वाली रेल सेवा फगवाड़ा जंक्शन तक ही संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा फगवाड़ा-अमृतसर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी नंबर 19612, अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस 19 जुलाई, 24 जुलाई, 26 जुलाई एवं 31 जुलाई को अमृतसर से रवाना होने वाली रेल सेवा फगवाड़ा से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा अमृतसर-फगवाड़ा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें