रामपाल की वीसी से हुई पेशी , समर्थक उमड़े
हिसार। सतलोक आश्रम प्रकरण में बरवाला थाना में दर्ज अभियोग नंबर 443 में आश्रम संचालक रामपाल की पेशी हुई। यह पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। अदालत ने अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई तारीख निर्धारित की। मंगलवार को भी काफी संख्या में रामपाल समर्थक शहर में रहे।
सतलोक आश्रम प्रकरण के दौरान आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत बरवाला थाना में केस दर्ज हुआ था। यह केस आश्रम संचालक रामपाल पर ही दर्ज हुआ था। मंगलवार को इस केस में रामपाल की पेशी हुई। मंगलवार को जेल में मुलाकात का दिन होने के कारण सैकड़ों रामपाल समर्थक हिसार पहुंचे। ये समर्थक हिसार सेंट्रल जेल टू के सामने एकत्रित हुए। पुलिस ने समर्थकों को वहां से दूर हटाया। इसके अलावा समर्थकों का शहर के विभिन्न पार्कों में जमावड़ा रहा।