फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट से जुड़े काम पूरा करने के लिए 30 जून की डेडलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एयरपोर्ट से जुलाई में उड़ान की तैयारियों को लेकर चंडीगढ़ के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को एयरपोर्ट का मुआयना किया। इसमें सभी विभागों को अपना काम पूरा करने के लिए 30 जून की डेडलाइन दी गई है। सबसे पहले बिजली निगम को लाइन शिफ्ट करने और रन-वे को रि कारपेंटिंग का काम पूरा करने के निर्देश हैं।
महज दस दिन में ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी मीटिंग के लिए हिसार पहुंचे। चंडीगढ़ से आए कैप्टन एएस गिल ने प्रोग्रेस रिपोर्ट ली। एयरपोर्ट पर बिजली निगम, पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हेल्थ, वन विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों को बुला गया। इसमें सभी अधिकारियों को काम 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों को एयरपोर्ट से संबंधित अगले 50 दिन में काम पूरा करना होगा। किसी विभाग का कोई बहाना नहीं सुना जाएगा। इसमें तीन हैंगर का काम इस महीने में पूरा होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट के रनवे को नए सिरे से कारपेंटिंग किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से एक कंपनी को टेंडर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस काम को जून अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए कुछ दिन तक एयरपोर्ट पर फ्लाइंग बंद की जाएंगी।
विज्ञापन


मेटल डिटेक्टर से लेकर सीसीटीवी तक लगेंगे
एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए मेटल डिटेक्टर के अलावा यहां सेंसर लगाए जाएंगे। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए 90 पुलिसकर्मी मांगे गए हैं। इसके लिए डीजीपी कार्यालय ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। अगले महीने पुलिस की एक कंपनी एयरपोर्ट के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। परिसर में करीब 100 जगह पर सीसीटीवी लगेंगे।

मैन पावर चाहे तीन गुना करो, काम 50 दिन में पूरा हो
बिजली निगम को एयरपोर्ट के पास की लाइन को शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। इस बारे में अधिकारियों से रिपोर्ट ली गई। बिजली निगम के अधिकारियों को कहा कि अगर इसके लिए मैनपावर तीन गुना लगानी पड़े तो भी इसे 50 दिन में पूरा करें। किसी भी विभाग का बहाना नहीं सुना जाएगा।

नाइट लैंडिंग सुविधा होगी शुरू
नाइट लैंडिंग के लिए यहां लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए दूसरे चरण में काम शुरू होगा। यह काम पहले चरण में ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए अलग से लाइटिंग व्यवस्था शुरू होगी। दूसरे चरण में एयरपोर्ट पर रनवे का विस्तार किया जाएगा। इसमें 4000 फीट की लंबाई को बढ़ाकर 7000 फीट किया जाएगा।
विज्ञापन

जून में आएगा इजरायल का प्रतिनिधि मंडल
जून में इजरायल का प्रतिनिधि मंडल भी हिसार आएगा। हिसार में विमानन हब बनाने के लिए यह दल यहां निवेश की संभावना तलाशेगा। सीएम मनोहर लाल ने 10 मई को ही इजरायल दौरे के समय इस बारे में न्योता दिया था। इसमें दल का हिसार में जून का आने का प्लान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें