हिसार। हकृवि प्रशासन के संज्ञान में विश्वविद्यालय के ज्यूलॉजी डिपार्टमेंट में लैब अटेंडेंट के पद पर कांट्रेक्ट पद का झूठा नियुक्ति पत्र जारी करने का फ्रॉड सामने आया है। यह पत्र राजेंद्र नामक व्यक्ति द्वारा सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट, हरियाणा गवर्नमेंट कांट्रेक्टर, रीजनल ऑफिस, मध्य मार्ग, चंडीगढ़ की ओर से जारी किया गया है। जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने पत्र प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के साथ धोखा बताया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि न कोई विज्ञापन जारी किया गया है और न ही सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट, हरियाणा गवर्नमेंट कांट्रेक्टर को इस विश्वविद्यालय में किसी प्रकार की भर्तियों के लिए अधिकार दिया गया है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस झूठे नियुक्ति पत्र पर संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस प्रकार के झूठे झांसों में न आने व सचेत रहने की सलाह दी है।