फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के टेक्निकल एडवाइजर आज जांचेंगे शहर की सड़कें, उतरेंगे फील्ड में तो दिखेगा घटिया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीएम के टेक्निकल एडवाइजर विशाल सेठ बुुधवार को हिसार और सिरसा शहर की सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे। शहर के लोगों का कहना है कि अगर टेक्निकल एडवाइजर फील्ड में उतरेंगे तो शहर में मौके पर चल रहे कार्यों में इतनी खामियां मिल जाएंगी कि अधिकारी जवाब नहीं दे पाएंगे।
शहर में हाल ही में बनी कई सड़कें ऐसी हैं, जिनका मौके पर घटिया स्तर का काम हुआ है। सड़कों को लेकर कई लोग शिकायत भी कर चुके हैं। मगर काम में कोई सुधार नहीं किया गया। सांसद कुमारी सैलजा के घर के पास हाल ही में बनाई गई तारकोल की सड़क की गुणवत्ता पर खरी नहीं उतर रही। इसको लेकर पार्षद तक सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन

यहां की जाए सड़कों की जांच तो मिल सकती हैं खामियां
शहर में चल रहे विकास कार्यों की अलग-अलग विभागों की जांच की जानी चाहिए। नगर निगम की सड़कों में सेक्टर-9/11, अर्बन इस्टेट टू, इंद्रा मार्केट तेलियान पुल और डोगरान मोहल्ला में घटिया स्तर का काम हुआ है।
लोगों ने किया था विरोध, ग्रीवांस कमेटी में उठा था मुद्दा
सेक्टर-9/11 की सड़कों को लेकर सेक्टरवासियों ने विरोध किया था। सेक्टर-13 की सड़कों को लेकर भी मौजूदा आरडब्ल्यूए के प्रधान ने आपत्ति दर्ज करवाई थी। इसके बाद अधिकारियों ने वहां काम में थोड़ी क्वालिटी मेंटेन की, लेकिन कहीं पर सैंपलिंग नहीं हो पाई। मॉडल टाउन में भी घटिया सामग्री से सड़क निर्माण करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

हुडा निगम, बीएंडआर और पंचायती राज सहित कई विभागों की सड़कों की होगी जांच
सीएम के टेक्निकल एडवाइजर सभी विभागों की सड़कों की जांच कर सकते हैं। वे यहां आने से पहले हुडा, नगर निगम, बीएंडआर, पंचायतीराज सहित कई विभागों से मौजूदा में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट मांग चुके हैं। निगम ने करीब 108 कार्यों की रिपोर्ट भेजी थी। इनमें सड़कों के काम, रिपेयरिंग के काम, पार्कों और बिल्डिंग बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें