फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 9-11 पर अब 478 रुपये गज के हिसाब से इन्हांसमेंट का लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हुडा सेक्टर 9-11 के निवासियों पर पिछली इन्हांसमेंट हटते ही एक नई इंन्हासमेंट आ गई है। हुडा पंचकूला मुख्यालय की ओर से हिसार कार्यालय को लेटर भेजा गया है। इसमें 2011 में दी गई इन्हांसमेंट में गलत केलकुलेशन का हिसाब बताते हुए सेक्टर वासियों पर करीब 478 रुपये गज की इन्हांसमेंट तय की है।
हुडा पंचकूला की ओर से स्थानीय कार्यालय को एक लेटर भेजा गया। इस लेटर ने सेक्टर 9-11 में हड़कंप मचा दिया है। लेटर में सेक्टर के 2918 प्लॉट धारकों पर 478 रुपये प्रति गज की इन्हांसमेंट बताई है। लेटर की जानकारी मिलने के बाद सेक्टर 9-11 आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रवीण जैन की अध्यक्षता में आपात बैठक बुलाई गई। मीटिंग में प्रवीण जैन, डीबी गुप्ता, सुभाश जैन, राजेश जांगड़ा, रामनिवास बेरवाल, योगेंद्र गोयत, बलजीत सिंह, जगबीर चहल सहित अन्य लोग शामिल हुए। इसके बाद आरडब्ल्यूए ने हुडा के संपदा अधिकारी से इस बारे में जानकारी मांगी। अब सेक्टरवासी शनिवार को मीटिंग करेंगे। प्रधान प्रवीण जैन ने कहा कि हुडा मुख्यालय की ओर से जारी किए गए लेटर में लिखा है कि हुडा की ओर से 2011 में इन्हांसमेट आई थी। इसमें अधिकारियों से केलकुलेशन में गलती हो गई। उस सयम की इन्हांसमेंट 471 रुपये थी। हुडा ने गलती से इसे 211 जारी कर दिया था। वह बकाया 260 इन्हांसमेंट रह गई थी। अक्तूबर 2011 से अब तक तक छह साल का ब्याज 218 रुपये बनता है। इस हिसाब से सेक्टरवासियों पर कुल 478 गज की इन्हांसमेंट बन गई है। सेक्टर में कुल 2918 कुल प्लॉटधारक हैं। इन सभी को इंन्हांसमेंट चुकानी होगी। इस लेटर की एक प्रति सेक्टरवासियों ने मीडिया को भी जारी की है। फिलहाल सेक्टरवासियों को इंन्हांसमेंट के नोटिस जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


हुडा अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की गई थी। इस पर फैसला लिया गया कि शनिवार को बैठक करेंगे। इसके बाद सोमवार को हुडा ऑफिस में जाकर बातचीत करेंगे। इस तरह से सेक्टरवासियों पर इन्हांसमेंट नहीं आने देंगे।
-प्रवीन जैन, प्रधान, सेक्टर-9-11 हिसार

एक महीना भी नहीं रही खुशी
हुडा सेक्टर 9-11 के लोगों पर 2205 रुपये प्रति गज की इन्हांसमेंट के नोटिस भेजे गए थे, जिस पर सेक्टरवासियों ने पूरा ब्योरा मांग लिया। काफी दिनों तक हुडा अधिकारियों ने ब्योरा नहीं दिया। सीएम के हस्तक्षेप के बाद ब्योरा मिला। इसके बाद इन्हांसमेंट महज 51 रुपये गज रह गई थी। अगस्त महीने में ही इस बारे में सेक्टरवासियों को राहत मिली थी, जिस पर सेक्टर के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की थी।
विज्ञापन

गलती हुडा की, ब्याज भुगतेंगे सेक्टरवासी
इस लेटर में खास यह बात भी है कि यह गलती हुडा अधिकारियों की थी। अधिकारियों ने यह माना है कि गलत केलकुलेशन हो गई थी। अब इसका खामियाजा सेक्टरवासियों को 218 रुपये प्रति गज के हिसाब से ब्याज भी चुकाना होगा। 200 गज के प्लॉट पर 43 हजार 600 रुपये की मार पडे़गी।

-हुडा मुख्यालय ने जारी किया लेटर
- गलत केलकुलेशन का हवाला देकर 2011 की इन्हांसमेंट मांगी
- छह साल का ब्याज भी सेक्टरवासियों से वसूलने की तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें