फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का संकट, लोग सड़कों पर आने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बिजली निगम के 33 केवी विद्युत नगर स्टेशन पर फॉल्ट आने से शहर में सुबह से शाम तक ब्लैक आउट रहा। नए शहर में दर्जनों कॉलोनियों में सुबह 10 बजे से देर रात तक बिजली ही नहीं आई। लोगों ने निगम के अधिकारियों के पास फोन करने शुरू कर दिए, लेकिन किसी अधिकारी ने आम लोगों की कॉल अटेंड तक नहीं की। अधिकारियों के ऐसे रवैये और लगातार कटों से परेशान चल रहे लोग सड़कों पर आने को मजबूर हैं।
तीन दिन से इंजीनियर्स को नहीं मिल रहा फॉल्ट
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से 33 केवी विद्युत नगर में फॉल्ट चल रहा है। इंजीनियर पिछले तीन दिनों से लगे रहे, लेकिन फॉल्ट नहीं ढूंढ पाए। बुधवार शाम को बारिश के कारण लाइनों पर पेड़ गिरने से भी दिक्कत रही।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में बिजली समस्या
सुबह 10 बजे से देर रात तक एमसी कॉलोनी, अर्बन इस्टेट, डीसी कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, मॉडल टाउन, कॉमर्शियल एरिया पुष्पा कांप्लेक्स, गोविंद नगर, डाबड़ा चौक एरिया में बिजली गुल रही।
शिकायत केंद्र शिकायतों का नहीं मिला रिस्पांस
बिजली कट के चलते आम लोग निगम के शिकायत केंद्र पर भी फोन करते रहे। हर बार फोन उठाने वाले शिकायत लिखते और उसके बाद कोई रिस्पांस नहीं मिलता। देर रात तक ऐसा ही ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन


33 केवी लाइन पर फॉल्ट आया हुआ है। हालांकि अभी फॉल्ट मिला नहीं है, किसी तरह लाइन चालू कर दी गई थी। पूरा दिन तो नहीं दिन में करीब एक से डेढ़ घंटे जरूर लाइट गई थी।
- सुरेंद्र कुमार, एसडीओ सिविल लाइन

फोटो 18
33 केवी सब स्टेशन में फॉल्ट, नए शहर में बिजली संकट
अर्बन इस्टेट, डीसी कॉलोनी, एमसी कॉलोनी समेत दर्जनों कॉलोनियों में बिजली गुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें