फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: माइग्रेशन के लिए नर्सिंग कॉलेज की 170 छात्राओं ने किया आवेदन, 15 दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। क्षेत्र के एक नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के लंबे आंदोलन के बाद अब मामला निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। कॉलेज के चेयरमैन जगदीश गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने छात्राओं के माइग्रेशन आवेदन पर कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को माइग्रेशन आवेदन का आखिरी दिन था, और अब औपचारिक रूप से माइग्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक एक जनवरी को छात्राओं को माइग्रेशन के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध कराए गए थे। इसके बाद दो जनवरी तक करीब 150 छात्राओं ने आवेदन जमा कर दिए थे। सोमवार को छह और मंगलवार को 14 छात्राओं ने माइग्रेशन के लिए आवेदन किया। कुल 170 छात्राओं के आवेदन प्राप्त हुए।
एसडीएम विकास यादव ने बताया कि छात्राओं की मुख्य मांग माइग्रेशन थी, जिस पर प्रशासन ने त्वरित निर्णय लिया है। सभी प्राप्त आवेदन पंचकूला भेजे जा रहे हैं, जहां से नियमानुसार सीटों की उपलब्धता के आधार पर माइग्रेशन किया जाएगा। यह प्रक्रिया लगभग 15 दिन में पूरी होने की उम्मीद है। प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि छात्राओं के भविष्य से जुड़ा मामला होने के कारण किसी भी स्तर पर देरी न हो। कॉलेज परिसर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। फिलहाल, स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार का विरोध या तनाव नहीं है। प्रशासन ने कॉलेज के नाम पर करीब 1.20 करोड़ रुपये की एफडी फ्रीज कर दी है।
विज्ञापन

-
पांच जिलों के कॉलेजों में होगा माइग्रेशन
प्रशासन ने जानकारी दी है कि माइग्रेशन के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को रोहतक, अंबाला, करनाल, बहादुरगढ़ और फतेहाबाद के नर्सिंग कॉलेजों में खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सीटों का आवंटन नियमानुसार और उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज का घटनाक्रम
8 दिसंबर 2025 : छात्राओं ने कॉलेज के चेयरमैन पर शोषण, उत्पीड़न, मनमानी और सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाए।
9 दिसंबर 2025: छात्राओं ने हांसी-चंडीगढ़ रोड पर प्रदर्शन कर जाम लगाया।
10 दिसंबर 2025: इनेलो ने छात्राओं के समर्थन में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
11 दिसंबर 2025: महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया कॉलेज पहुंचीं।
12 दिसंबर 2025: कॉलेज प्रबंधन और छात्राओं को हिसार बुलाया गया।
17 दिसंबर 2025: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से चंडीगढ़ में मुलाकात की।
18 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।
26 दिसंबर 2025: कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना शुरू हुआ।
29 दिसंबर 2025: चेयरमैन, उनके बेटे और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
31 दिसंबर 2025: चेयरमैन जगदीश गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद धरना समाप्त हुआ।
1 जनवरी 2026: माइग्रेशन फॉर्म बांटे गए।
2 जनवरी 2026: 150 आवेदन पत्र जमा हुए।
5 और 6 जनवरी 2026 : 20 नए आवेदन आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें