फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar : माइग्रेशन न होने से 170 छात्राएं परेशान, विधायक से की थी मुलाकात, अब आवास के बाहर देंगी धरना

Tue, 03 Feb 2026 01:30 AM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

कागसर के निजी नर्सिंग कॉलेज की करीब 170 छात्राएं माइग्रेशन न होने से परेशान हैं। उनका कहना है कि हांसी विधायक से उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है। मंगलवार तक उनका माइग्रेशन नहीं हुआ तो वह विधायक के आवास पर जाकर धरना देंगी।
विज्ञापन
विधायक विनोद भयाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कागसर के निजी नर्सिंग कॉलेज की करीब 170 छात्राएं माइग्रेशन न होने से परेशान हैं। उनका कहना है कि हांसी विधायक से उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है। मंगलवार तक उनका माइग्रेशन नहीं हुआ तो वह विधायक के आवास पर जाकर धरना देंगी।

विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि उन्होंने 30 जनवरी को विधायक विनोद भयाना से मुलाकात की थी। उन्होंने कॉलेज की करीब 170 छात्राओं के लंबित माइग्रेशन की समस्या बताई। छात्राओं ने कहा कि माइग्रेशन न होने की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस पर विधायक विनोद भयाना ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए आश्वासन दिया था कि जल्द ही उनका माइग्रेशन कराया जाएगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

एक जनवरी से शुरू कराई थी माइग्रेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
छात्राओं ने कॉलेज चेयरमैन जगदीश गोस्वामी पर शोषण, उत्पीड़न और सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाए थे। दिसंबर में छात्राओं ने आंदोलन शुरू किया। 9 दिसंबर को प्रदर्शन और रोड जाम किया था। मामला महिला आयोग और मुख्यमंत्री तक भी पहुंचा। 26 दिसंबर से धरना शुरू हुआ और चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद 31 दिसंबर को धरना समाप्त हुआ था। एक जनवरी से माइग्रेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें