फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 4.60 करोड़ रुपये से होगा 17 गलियों, दो पार्क, एक चौक व धर्मशाला का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर में 17 गलियों, दो पार्क, एक चौक और धर्मशाला के निर्माण पर 4.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर परिषद की तरफ से यह विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। इसमें वार्ड-12 में चार, वार्ड-17 में एक, वार्ड 10 व 25 में तीन, वार्ड 7, 26 व 27 में दो-दो गलियों का निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

वीरवार को विधायक विनोद भयाना इन विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। इसमें वार्ड-12 व 13 में करीब एक करोड़ तीन लाख रुपये खर्च होंगे। यहां छोटू नंदा से ज्योति कामरा तक की 45.83 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण, 31.61 लाख रुपये से पाली सरदार वाली गली, वार्ड 13 में 14.78 लाख रुपये से काका सरदार वाली गली व 11.24 लाख रुपये की लागत से सुरेंद्र अरोड़ा वाली गली का निर्माण होगा। वार्ड-14 में इंद्रा पार्क की मरम्मत पर 50 लाख रुपये व मजोका पार्क के निर्माण के निर्माण पर 30 लाख रुपये खर्च होंगे। काली देवी चौक के निर्माण पर 12 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड 17 में डॉ़ आहूजा से सैनी अस्पताल वाली गली का 20.32 लाख रुपये व सर्वजातीय धर्मशाला के निर्माण पर 9.32 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड 10 में प्रवीन जांगड़ा वाली गली में 14.79 लाख रुपये, गुलाब पंसारी वाली गली के निर्माण पर 19.85 लाख रुपये व एक अन्य गली के निर्माण पर 9.37 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड सात में नगर परिषद से समीप गली व राम जूस से बतरा बुक डिपो वाली गली के निर्माण पर 27.51 लाख रुपये और आर्या वाली गली पर 6.78 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड 25, 26 व 27 में सात गलियों के निर्माण पर 1 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें