फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मिठाइयों की दुकानों से खोया, बर्फी, पेड़ा, गुलाब जामुन और रसगुल्ला 17 सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दिवाली के मद्देनजर नकली मावे और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सक्रिय कदम उठाए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन की टीमों ने जिले में विभिन्न मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों से खोया, बर्फी, पेड़ा, गुलाब जामुन और रसगुल्ले के 17 सैंपल लिए हैं, जिन्हें मधुबन लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अनिल आहूजा को खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) का प्रभार सौंपे जाने के बाद उन्होंने सेक्टर 9, 11, 15, 16 और 17 में दुकानों का निरीक्षण कर चार सैंपल लिए। वहीं, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल की टीम ने कैंट, अग्रोहा और आर्यनगर स्थित आठ मिठाई बनाने व बेचने वाली जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान खोया, बर्फी, पेड़ा, गुलाब जामुन और रसगुल्ला के कुल 13 सैंपल लिए गए।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आरोपी दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीमों ने दुकानदारों को एफएसएसएआई द्वारा निर्धारित मानकों के पालन और कार्यस्थल की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें