फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर लावारिश हालत में मिली अटेची से बरामद हुआ 17 किलोग्राम डोडा पोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर लावारिश हालत में एक लाल रंग की अटेची मिली। पुलिस कर्मचारियों ने जब अटेची को खोला तो उसके अंदर से प्लास्टिक के कट्टे से 17 किलो 730 ग्राम डोडा पोस्त मिला। बस स्टैंड पुलिस चौकी ने अज्ञात के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सिरसा डिपो की एक बस के चालक संदीप ने बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात एएसआई रणबीर सिंह को बताया कि शौचालय के पास लावारिश हालत में एक लाल रंग की अटेची पड़ी हुई है। उसके आसपास कोई नहीं है और उसके अंदर कुछ भी हो सकता है। सूचना मिलने पर एएसआई रणबीर सिंह अपनी टीम के साथ शौचालय के पास गए। पहले अटेची की फोटो खींची। पुलिस ने बस स्टैंड पर कुछ यात्रियों को अटेची दिखाई लेकिन अटेची के मालिक के बारे में कुछ नहीं पता। बाद में उसे खोलकर देखा तो उसके अंदर एक प्लास्टिक का कट्टा था। जब कट्टा खोलकर देखा तो उसके अंदर नशीला पदार्थ डोडा पोस्त था। जब उसका वजन किया तो 17 किलो 730 ग्राम था। जांच अधिकारी रणबीर सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बस स्टैंड परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें