फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी के आरोप में पकड़े गए अफ्रीका के तीनों आरोपियों को दिल्ली लेकर गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम नशा तस्करी के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों को दिल्ली लेकर गई है। पकड़े गए तीनों आरोपी अफ्रीका के रहने वाले है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में दिल्ली में छापेमार कार्रवाई कर रही है। वहीं, तीन दिन के रिमांड के बाद तीनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सैनिक छावनी के पास से गिरफ्तार कर 13 किलो 728 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया था।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस की एंटी नारकोटिक टीम को गुप्त सूचना मिली की सैनिक छावनी के आसपास दिल्ली से अफ्रीका के रहने वाले तीन युवक नशीला पदार्थ बेचने के लिए आए है। सूचना के आधार पर टीम सैनिक छावनी के पास पहुंची और आसपास के एरिया में जांच पड़ताल की। इसी दौरान तीन युवक टीम को दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर वह कांटेदार झाड़ियों में छुपने लगे। यह देखकर टीम ने शक के आधार पर तीनों युवकों को पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 13 किलो 728 ग्राम कच्चा माल बरामद हुआ था। पुलिस ने तीनों आरोपियों दिल्ली में रहने वाले और अफ्रीका मूल के चार्ल्स, प्रिंस और टोरा के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें