फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय परिस्थितियों में लापता युवती प्रेमी संग लिव इन रिलेशनशिप का ऑर्डर लेकर पहुंची थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी। चार दिन पहले घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई कस्बे की एक कॉलोनी की युवती अपने प्रेमी के साथ शनिवार को थाने पहुंच गई। प्रेमी जोड़ा जोधपुर हाईकोर्ट से लिव इन रिलेशनशिप का ऑर्डर लेकर पुलिस अधिकारियों से मिला। बाद में युवती को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया, जहां युवती ने कहा कि वह सिवानी के ही नरेश कुमार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार युवती रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस संबंध में उसके पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी 20 वर्षीय बेटी घर से आईटीआई के लिए गई थी, लेकिन नहीं लौटी। परिजनों ने थाने में शिकायत दी तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस युवती की तलाश में जुटी ही थी कि शनिवार दोपहर बाद युवती अपने प्रेमी के साथ सिवानी थाने पहुंच गई और जोधपुर हाईकोर्ट की तरफ से जारी किया गया लिव इन रिलेशनशिप का ऑर्डर पुलिस अधिकारियों को थमा दिया। बाद में पुलिस ने युवती को अदालत में पेश किया, जहां उसने अपने बयान दर्ज करवाए। इस बारे में थाना प्रभारी बलवंत जस्सू ने बताया कि युवती को राजस्थान हाईकोर्ट के दिशानिर्देश अनुसार राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचित करने के बाद गुमशुदगी का मामला भी खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें