फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए पूरे शहर में उठेगा डोर टू डोर कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार
स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने से पहले नगर निगम पूरे शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाएगा। इसके लिए निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर वासियों को सेग्रीगेशन (गीला-सूखा कचरा अलग करना) संबंधित जागरूक करने के लिए निगम ने 150 सक्षम युवाओं की मांग की है। इसको लेकर निगम ने रोजगार कार्यालय को लेटर लिखा है। जल्द ही निगम अधिकारियों को सक्षम युवाओं की टीम मिल जाएगी। दूसरा निगम ने डोर टू डोर कचरा उठाने के संबंध में हर वार्ड के लिए दो ई-रिक्शा खरीद ली हैं। ये ई रिक्शा सफाई कर्मचारी खुद चलाएंगे। 20 वार्डों में 40 ई-रिक्शा को वही कर्मचारी चलाएंगे, जो हाथ रेहड़ी से कचरा उठा रहे हैं। वे कूड़ा एकत्रित करने के बाद सीधे उन्हें प्लांट तक छोड़कर आएंगे। या शहर में भी कोई प्वाइंट निर्धारित कर दूसरी गाड़ियों में कचरा शहर से बाहर नए प्लांट में भेजा जा सकेगा।
पहले करेंगे जागरूक, फिर करवाएंगे सेग्रीगेशन
निगम अधिकारियों का कहना है कि सक्षम युवाओं को वार्ड वाइज टीम बनाकर सेग्रीगेशन के लिए डोर टू डोर जाकर पहले जागरूक करने का काम दिया जाएगा। इसके बाद वे सुनिश्चित करवाएंगे कि जिन लोगों को उन्होंने जागरूक किया है, वे सेग्रीगेशन का काम कर रहे हैं या नहीं। इसको लेकर वे डोर टू डोर कूड़ा उठाने के काम की भी मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का स्टेटस
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर इसी महीने में क्लस्टर लेवल पर प्रोजेक्ट तैयार करने वाली एजेंसी जीएलएफ से ली जाने वाली जमीन का दौरा करेगी। फिलहाल निगम के पास जमीन ट्रांसफर करवाने के संबंध में सात करोड़ 11 लाख रुपये आ चुके हैं। यह अगले सप्ताह जीएलएफ के खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे। जीएलएफ की 32 एकड़ 4 कनाल जमीन नगम के पास आने के संबंध में 16.60 करोड़ की दूसरी किस्त भी इसी सप्ताह आने की उम्मीद है।
शहर में 1.44 लाख प्रॉपर्टी
नगर निगम एरिया में करीब 11.44 लाख के आसपास प्रॉपर्टी हैं। इनमें करीब 75 हजार के आसपास रिहायशी प्रॉपर्टी हैं। इसके अलावा कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल और अलग कैटेगरी की प्रॉपर्टी है।
इन कॉलोनियों में चल रहा डोर टू डोर कचरा उठाने का काम
शहर की कुछ कॉलोनियों में डोर टू डोर कचरा उठाने का काम चल रहा है। इनमें लगभग सभी सेक्टर, अग्रसेन कॉलोनी, मॉडल टाउन एरिया में कचरा उठाने का काम चल रहा है। मगर यहां सेग्रीगेशन की जरूरत है।
गाड़ियों को करवाया जाएगा नीला और हरा पेंट
सेग्रीगेशन के लिए निगम प्लानिंग के तहत छोटी गाड़ियां, जिनमें आठ टाटा एस के कूड़ा डालने वाले बॉक्स को हरा-नीला रंग करवाया जाएगा। इसमें एक में सूखा और दूसरे में गीला कचरा एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


कूड़ा उठाने के प्रयासों और वाहनों का स्टेटस
- वर्तमान में निगम के सक्षम युवा मांगे हुए हैं।
- ई-रिक्शा को लेकर टेंडर लगाया हुआ है, जो सात दिसंबर को खुलेंगे।
- चार ट्रैक्टर और एक जेसीबी खरीदने का टेंडर खुल चुका।
---------------
शहर में 20 वार्ड
- शहर की आबादी - लगभग 3 लाख 62 हजार के आसपास।

पूरे शहर में सेग्रीगेशन के साथ डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम शुरू होगा। हमने इसके लिए ई-रिक्शा का टेंडर लगा दिया है। सेग्रीगेशन के लिए जागरूक करने के लिए सक्षम युवा मांगे गए हैं। -रामजीलाल, एसई नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें