फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गए हुडा एसडीओ को सेक्टर 3-5 में मीट के खोखे वाले ने दिखाई छुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेक्टर 3-5 में अतिक्रमण हटाने गई हुडा अधिकारियों की टीम के साथ झुग्गी-झोपड़ी वालों और वहां पर मीट के खोखे लगा रहे लोगों ने धमकी दे डाली। मीट के खोखे चलाने वालों ने एसडीओ को छुरी निकालकर दिखाई और कहा कि अंदर डालकर घुमा देंगे। हम यहां से खोखे और झोपड़ियां नहीं हटाएंगे, सलामती चाहते हो तो वापस चले जाओ। इस पर हुडा अधिकारियों की टीम पीछे हट गई। झुग्गी-झोपड़ी वालों ने अधिकारियों की गाड़ी के सामने झाड़ियां, डंडे, ईंट-पत्थर डाल दिए। अधिकारियों को गाड़ी रिवर्स करके लानी पड़ी।
अधिकारियों ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। इस पर अधिकारियों ने पुलिस सहायता लेकर जाने की बात कही। दोपहर तक कर्मचारी पुलिस फोर्स का इंतजार करते रहे, लेकिन टीम वहां नहीं पहुंची। छोटे कर्मचारियों और उनकी यूनियन के नेताओं ने बिना पुलिस सहायता के अतिक्रमण हटाने से इनकार कर दिया। डर के मारे कर्मचारी और अधिकारी सेक्टर 1-4 के वाटर वर्क्स में जाकर बैठ गए। पुलिस सहायता दोपहर तक नहीं मिल पाई। इसके बाद टीम बैरंग वापस लौट गई।
विज्ञापन

देर शाम तक करते रहे पुलिस को शिकायत देने की बात
अधिकारी देर शाम तक इस मामले को लेकर मंथन करते रहे। कर्मचारियों ने कहा कि वे इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत देंगे। कर्मचारियों को अधिकारियों ने यह तक कहा कि एडिमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस से शिकायत सिटी थाने में दी जा चुकी है।
पुलिस बोली, नहीं आई शिकायत
सिटी थाना एसएचओ ललित कुमार से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आएगी तो वे नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

यह बोले एसडीओ
एसडीओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल मामला अधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया है। पुलिस को शिकायत दी जानी है या नहीं, अब उच्च अधिकारी फैसला लेंगे। जब मौके पर विरोध हुआ तो पुलिस सहायता के लिए गए थे, लेकन नहीं मिल पाई। इसके कारण वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें