फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशपाल मलिक बोले -कहां का काटडू है कृष्ण किरमारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि कौम का चंदा खाने वाले हमसे हिसाब मांग रहे हैं। प्रतिमा लगवाने वाले बताएं कि 2010 से आज तक प्रतिमा क्यों नहीं लगवाई। मूर्ति के लिए पैसा कहां से आए।
रामायण रेलवे ट्रैक पर श्रद्धांजलि समारोह में कृष्ण किरमारा पर टिप्पणी की कि कहां का काटडू है। गुरुग्राम के लोगों ने प्रचार के लिए उसे गाड़ी दी। उसके घर खर्च समाज चलाता था। वह रोज कहता था बच्चों की शादी कहां से होगी। क्या हराम के पैसों से बच्चों की शादी करना चाहता था। ऐसे लोगों का ध्यान रखना। जाट धर्मशाला में कृष्ण किरमारा ने मीटिंग बुलाई थी। दलजीत पंघाल हमला करने आए थे। अब दोनों साथ एक स्टेज पर हैं। साथ इसलिए आए कि माल अकेला दलजीत पंघाल खा रहा था। अब दलजीत पंघाल के साथ मिलकर 2011 के चंदे को खाएंगे। कुछ लोग अवैध कॉलोनियों में रहते हुए कोठियों के मालिक बन गए, इस कारण यहां से भाग गए। उन लोगों ने सुनील श्योराण, संदीप कड़वासरा, विजय कड़वासरा की शहादत को बेचने का काम किया। रामकरण हुड्डा भाजपा का दलाल है। भाजपा से टिकट मांग रहा था, जिससे हुड्डा खाप उसे निष्कासित कर चुकी है। पहले कांग्रेस में रहते हुुए पिछली सरकार से स्कूल बनवा लिया था। अब भाजपा में आ गए, उनसे भी कुछ ले जाएगा। यशपाल मलिक ने कृषि मंत्री ओपी धनखड़, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सुभाष बराला पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 307 के आरोपी सूबे सिंह समैण की ओपी धनखड़, सुभाष बराला और कैप्टन अभिमन्यु कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव महेंद्र पूनिया, कुलदीप गोदारा, दिल्ली अध्यक्ष सुमेर सिंह गहलोत, रोहतश हुड्डा, जयभगवान डबास, नवाब अली, दयानंद देशवाल, ईश्वर मोर सहित अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन

ऐसे लोगों का पानीपत में आना मना : सुरेंद्र मलिक
पानीपत जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मलिक ने दूसरे गुट पर हमला बोला और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों का पानीपत में आना मना है। ऐसे लोग हमारे यहां न आएं। ऐसे लोगों का हम इलाज कर देंगे। सरकार हमारी मांग जल्द मानें।

गद्दारों से डरने की जरूरत नहीं : आजाद सिंह
सोनीपत से आए आजाद सिंह ने कहा कि ऐसे लक्कड़बग्घे हमेशा ही रहते हैं। आजादी की लड़ाई में भी इस तरह के लोग मुखबिरी का काम करते थे। ऐसे गद्दारों से डरने की नहीं, सावधान रहने की जरूरत है।
वह कोई गुट नहीं, समाज के भगोड़े हैं : रामभगत
प्रदेश प्रवक्ता रामभगत मलिक ने कहा कि मंच पर भगोड़ों का जिक्र करने की जरूरत नहीं है। वह कोई गुट नहीं है। समाज के भगोड़े हैं। उनको भगोड़ा गुट कहा जाए, जिसने समाज को एक भी रुपया चंदा नहीं दिया, वे लोग हिसाब मांग रहे हैं।
विज्ञापन

समाज के जयचंदों को सबक सिखाएंगे : अशोक बल्हारा
समिति के हरियाणा प्रभारी अशोक बल्हारा ने कहा कि बड़ी मंजिल हासिल करने में कुछ तकलीफ आएंगी, जिसे हमें सहना होगा। चंदा तो जिला कमेटी के पास रहता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिसाब कैसे देंगे। समाज के जयचंदों को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें