फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरवाला की 7 कॉलोनियों में सड़क निर्माण के 16 करोड़ रुपये मंजूर

Wed, 12 Aug 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला, हिसार। प्रदेश सरकार ने बरवाला की सात कॉलोनियों में सड़क निर्माण के लिए 16.15 करोड़ रुपये दिए हैं। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने यह राशि जारी की है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि कुल सात निर्माण कार्यों को फंड मिला है। इनमें से पांच कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई है।
विज्ञापन

स्वीकृत कार्यों में विजय विहार, शहीद भगत सिंह नगर, राजधानी एन्क्लेव और विकास नगर में सड़कें बनेंगी। नंद विहार, गोकुल कुंज, प्रशांत विहार और शिव नगर-2 भी इन कार्यों में शामिल हैं। गंगवा ने कहा कि इससे नव नियमित कॉलोनियों के लोगों को बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। प्रशासन ने अधिकारियों को गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें