फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में 22 जुलाई से होगी स्पीड स्टेट आइस स्केटिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आइस स्केटिंग स्पीड की स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 25 जुलाई तक गुरुग्राम के अंबियंस मॉल स्थित आइस्केट में किया जाएगा। इसमें छह अलग-अलग आयु वर्गों में प्रदेश के कुल 60 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हिसार के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए यहां के 12 खिलाड़ियों को स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस चैंपियनशिप के लिए लिए लड़कों व लड़कियों का चयन छह जुलाई को प्रस्तावित जिलास्तरीय चैंपियनशिप के माध्यम से होगा। ये फैसले रोहतक के एक होटल में प्रदेशाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह लोहान की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन की बैठक में लिए गए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव नरेश सेलपाड़ ने बताया कि स्टेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। स्टेट बॉडी की जनरल मीटिंग में कई कड़े फैसले लिए गए। इस दौरान लंबे समय से एसोसिएशन को समय नहीं देने वाले छह पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया, जबकि पांच को स्टेट कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारी दी गई है। एसोसिएशन के महासचिव नरेश सेलपाड़ के अनुसार जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही इस स्टेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इससे पहले हिसार आइस स्केटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश बत्रा व सचिव दीपक कोहाड़ के अनुसार स्पीड स्केटिंग इस स्टेट चैंपियनशिप में अंडर-10, 13, 15,17, 19 व 19 वर्ष से अधिक आयु में लडक़ों व लड़कियों के मुकाबले होंगे। लड़कों व लड़कियों के मुकाबले अलग-अलग एक ही समय पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें