फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-रेवाड़ी-दिल्ली ट्रेन का हिसार तक विस्तार, 1 जुलाई से सुविधा मिलनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें हिसार से एक और ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। रेलवे की ओर से एक जुलाई से 54309/54310 दिल्ली-रेवाड़ी-दिल्ली सवारी गाड़ी का हिसार तक विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार गाड़ी एक जुलाई से दिल्ली से सुबह 5:20 बजे रवाना होगी, जोकि दोपहर दो बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली गाड़ी एक जुलाई से हिसार से सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी, जोकि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। ऐसे में इस ट्रेन का हिसार वासियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि यह ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर रेवाड़ी, नांगल मूंदी, दहिना जैनाबाद, कनीना खास, गुढ़ा केमला, भोजावास, महेंद्रगढ़, जैरपुर पाली, नांगल डिगरोटा, नुवां, सतनाली, सोनसरा, लोहारू, खुशहालपुरा, परवेजपुर, रामपुराबेरी, गुगलवा कीर्तन, बेवर भोजाना, हरपालू, कानदरान, सादलपुर, सुरतपुरा, लसेड़ी, झूंपा, सिवानी, नलोई बड़वा, चिड़ौद होते हुए दोपहर दो बजे हिसार पहुंचेगी।

उधर, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी डेेमू को किया रेवाड़ी-हिसार
रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 74847/46, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी डेमू रेल सेवा एक जुलाई से परिवर्तित नंबर 54315, रेवाड़ी-हिसार सवारी गाड़ी के रूप में किया है। यह ट्रेन एक जुलाई से रेवाड़ी से रात साढ़े आठ बजे रवाना होकर रात को 1 बजकर 55 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54316, हिसार-रेवाड़ी एक जुलाई से हिसार से दोपहर ढाई बजे रवाना होगी, जोकि शाम 7:50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें