फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर का दावा इसी महीने होगी बैठक, कैसे होगी, अभी तक पार्षदों से एजेंडे मांगे नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना का इसी महीने हाउस की बैठक बुलाने का दावा है। मगर नियमानुसार हाउस की बैठक बुलाने से पांच दिन पहले पार्षदों और अधिकारियों को इसकी सूचना देनी होती है। जून खत्म होने में मात्र पांच दिन शेष हैं। महीने के आखिरी दिन रविवार की छुट्टी है। ऐसे में इसी महीने हाउस की बैठक होने पर संशय बना हुआ है। हालांकि मेयर का दावा है कि उन्होंने हाउस की बैठक बुलाने के लिए अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


यह है नियम
जानकारी के अनुसार जब भी नगर निगम के हाउस की बैठक बुलाई जाती है, तो उससे पांच दिन पहले सभी पार्षदों के पास सूचना भेजी जाती है। इसके बाद पार्षदों से बैठक में रखने के लिए एजेंडे मांगे जाते हैं, वहीं मेयर और अधिकारियों की ओर से रखे जाने वाले एजेंडों के बारे में भी अवगत करवाया जाता है। 48 घंटे पहले एजेंडों को लिखित रूप में पार्षदों को सौंपा जाता है।

अभी तक नहीं मांगे गए एजेंडे
मेयर और अधिकारियों की ओर से अभी तक हाउस की बैठक के लिए पार्षदों से कोई एजेंडा नहीं मांगा गया है। दूसरी तरफ पार्षद हाउस की बैठक के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई पार्षदों ने तो मेयर से बैठक बुलाने का आग्रह भी किया है। मेयर पार्षदों के समक्ष भी यही दावा कर रहे हैं कि इसी महीने बैठक बुलाई जाएगी। हालांकि पार्षदों का कहना है कि समझ नहीं आ रहा कि मेयर हाउस की बैठक करवाने से क्यों कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


मेयर से हाउस की बैठक बुलाने के लिए आग्रह किया गया था। उनका कहना था कि इसी महीने के आखिरी सप्ताह में बैठक होगी। मगर अभी तक एजेंडा नहीं मांगा गया है। मेयर से इस बारे में बातचीत करेंगे।
-अमित ग्रोवर, पार्षद, वार्ड नंबर 14

हमारे से हाउस की बैठक के एजेंडे नहीं मांगे गए हैं, न ही कोई सूचना है। नए एजेंडों के बजाय पहले तो पिछली बैठक में रखे गए एजेंडों के बारे में पूछेंगे कि उनका क्या हुआ।
-पंकज दीवान, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड नंबर 03

पहले स्थायी कमिश्नर नहीं थे। अब कमिश्नर ने ज्वाइन कर लिया है। इसी महीने हाउस की बैठक बुलाएंगे। बैठक की तैयारियां अधिकारियों को करनी हैं। मैंने तो अधिकारियों को तैयारियों के लिए बोल दिया है। हमारे एजेंडे तैयार हैं।
विज्ञापन

- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें