फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और हल्की बारिश से नौ डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में सोमवार शाम को आई आंधी और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बारिश से पहले जहां तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बारिश के तापमान गिरकर 29.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 व 26 जून को बादलवाई, गरज व चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना रहेगी। इसके बाद मौसम साफ व खुश्क रहेगा। विश्वविद्यालय के मुताबिक किसान 26 जून के बाद मौसम साफ होने पर ग्वार और बाजरे की बिजाई करें।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। इस कारण से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मगर हवा के न चलने और वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से पैदा हुई उमस ने लोगों को जरूर परेशान किया। मगर दोपहर बाद मौसम बदला और आसमान में बादल घिर आए। पहले थोड़ी देर आंधी आई और कुछ देर तक हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद देर रात तक ठंडी हवाएं चलती रहीं। इस दौरान 0.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.4 व न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 व न्यूनतम तापमान 27.5 और शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 व न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि शहर में इस माह में अब तक 64.8 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि इस माह की औसत बारिश 54.7 एमएम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें