फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बस स्टैंड से आधार अस्पताल के रूट पर चली चौथी सिटी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहरवासियों को राहत देते हुए नगर निगम ने एक और सिटी बस का परिचालन शुरू करवा दिया है। इस सिटी बस को बस स्टैंड से तोशाम रोड स्थित आधार अस्पताल तक के रूट पर चलाया जाएगा। इससे तोशाम रोड पर बने अस्पतालों, आईटीआई, हुडा कार्यालय, सेक्टर 13 की ओर जाने वाले शहरवासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। अन्य सिटी बसों की तरह इस सिटी बस में भी किराया 5 से लेकर 10 रुपये तक रहेगा। बस स्टैंड से फव्वारा चौक तक पांच रुपये, जबकि इससे आगे तोशाम रोड तक 10 रुपये लिए जाएंगे। बस सुबह 7.30 बजे से शाम सात बजे तक इस रूट पर लगातार चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन

ऑटो चालक वसूलते हैं 15 से 30 रुपये
बस स्टैंड से अगर किसी व्यक्ति को तोशाम रोड स्थित आधार अस्पताल में जाना हो तो ऑटो चालक उससे 15 से 30 रुपये वसूलते हैं। अगर कोई ऑटो सीधा इसी रूट पर जा रहा हो तो 15 रुपये लिए जाते हैं। वरना सवारी को पहले बस स्टैंड से डाबड़ा चौक और फिर डाबड़ा चौक से तोशाम रोड जाना पड़ता है। इस तरह दो बार ऑटो लेने पर 30 रुपये खर्च होते हैं, जबकि सिटी बस सीधे बस स्टैंड से तोशाम रोड पर आधार अस्पताल तक मात्र 10 रुपये में सफर करवाएगी।
आजाद नगर रूट पर दो और कैंट रूट पर एक बस चल रही पहले से
गौरतलब है कि इससे पहले बस स्टैंड से कैंट रूट एक सिटी बस, जबकि बस स्टैंड से आजाद नगर रूट पर दो बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों को शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले लोगों का भरपूर रिस्पांस मिल रहा है। आने वाले समय में नगर निगम प्रशासन दस और सिटी बसों को शहर में चलाएगा। इससे शहरवासियों को शहर के अंदर ही सफर करने में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


बस स्टैंड से तोशाम रोड स्थित आधार अस्पताल के रूट पर एक और सिटी बस शुरू करवा दी गई है। इस बस में भी 5 से 10 रुपये किराया रहेगा। शहरवासियों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- संदीप पूनिया, सीपीओ, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें