हिसार। गर्मी के साथ रोजाना लग रहे बिजली कट ने भी लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। कृष्णा नगर में रात को हर 10 मिनट बाद बिजली गुल रही तो अन्य एरिया में एक से दो घंटे तक बिजली नहीं रही। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं जब भी बिजली कंपलेंड नंबर पर लाइनमैन को फोन कर बिजली ठीक करने की बात कही जाती है तो लाइनमैन ही एक-दूसरे का नाम लेकर पल्ला झाड़ देते हैं।
रविवार को शहर में कई जगह बिजली गुल रही। ऐसे में लोगों का गर्मी में बूरा हाल हो गया। जहां एक ओर पड़ाव चौके के पास मोहल्ला राजगढ़ में ढाई घंटे बिजली रही, वहीं ऋषि नगर की डॉ. हॉट लाइन की एक घंटे से ज्यादा तक बिजली गुल रही। इसके साथ ही शनिवार रात कृष्णा नगर में हर 10 मिनट बाद बिजली के कट लगते रहे। अर्बन एस्टेट-2 में भी काफी देर तक बिजली गुल रही।
ट्रांसफार्मर नहीं झेल पा रहे ओवरलोड
गर्मी के दिनों में बिजली की खपत ज्यादा होती है। ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है। ऐसे में बार-बार बिजली कट की समस्या आती है। कई बार ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर में स्पॉर्किंग के कारण आग भी लग जाती है। ऐसा ही फाल्ट कुछ दिन पहले डोगरान मोहल्ला में लगे ट्रांसफार्मर में आया था। इस दौरान ट्रांसफार्मर में आग लगी थी।
वर्जन :
शहर में कई स्थानों पर मेंटेनेंस कार्य चलता है। इसके लिए परमिट लिया होता है। बाकी ओवरलोड की समस्या का समाधान करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
-सतीश कुमार, एक्सईएन, बिजली निगम